आपका मन मोह लेगें ये खूबसूरत बीच! (Pics)

punjabkesari.in Friday, Sep 30, 2016 - 04:31 PM (IST)

घूमने के लिए हम कई जगहों पर जाते है लेकिन बीच पर घूमने का मजा ही कुछ और है। समुद्री तटों की खूबसूरती हमेशा पर्यटकों को अपनी ओर आर्किषत करती है। बीच के ये मनमोहक आकर्षण बाकी पर्यटक स्थलों से बिल्कुल अलग है। यहां जाकर हम कभी बोर नहीं होते। आज हम आपको कुछ एेसे ही खूबसूरत बीच के बारे में बताएंगे, जो आपका मन मोह लेगें। 


1. दीघा बीच 

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले में दीघा बीच बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। पर्यटक पूरे साल यहां आते हैं। एक और तटीय संस्करण पश्चिम बंगाल में नए दीघा के रूप में विकसित किया गया था और पुराने दीघा बीट से कहीं ज्यादा प्रसिद्ध है।

2. मांदरमोनी बीच

यह एक तटीय गांव है जो कोलकता के समीप ही स्थित है। लोग यहां छुट्टियों का मजा लेने के लिए आते है। इसे दीघा बीच का साफ सुथरा रूप भी कहा जाता है इसलिए यह पश्चिम बंगाल के पसंदीदा पर्यटक स्थलों में एक है।

3. बक्खाली बीच

यह नामखाना में स्थित एक छोटा सा द्वीप है जो दो बीचों के लिए जाना जाता है। बक्खाली के पास ही स्थित अन्य द्वीप सुंदरबन के भाग है। यह बीच भी काफी प्रसिद्ध है।

4. ताजपुर बीच

इस बीच के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते। समुद्र किनारे शांति का अनुभव करने के लिए इस जगह जाएं। यह बीच समुद्री तट का एक खंड है जो मांदरमोनी और शंकरपुर के बीच स्थित है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static