इन देशों के ड्राइविंग रूल्स जानकर हैरान रह जाएंगे आप(Pics)

punjabkesari.in Friday, Jul 29, 2016 - 12:54 PM (IST)

दुनिया में ऐसे बहुत से देश हैं जहां पर कानूनों को सख्ती से लागू किया जाता है खासकर ड्राइविंग को लेकर। इन कानूनों को वहां के नागरिक भी बहुत अच्छे से मानते भी हैं। इन अजीबो गरीब कानूनों के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए।
 
 
1. अलास्का
 
अमेरिका के राज्य अलास्का बहुत ही खूबसूरत देश है लेकिन कानूनों को लेकर यह राज्य बहुत गंभीर हैं। यहा पर लोग कार के ऊपर कुत्ता बैठाकर ड्राइव नही कर सकते। इसके लिए भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
 
2. कैलिफोर्निया
 
यहां पर ड्राइविंग को लेकर अजीब कानून है। यहां लेडीज ड्रेसिंग गाउन पहनकर ड्राइव नहीं कर सकती।
 
3. साइप्रस
 
साइप्रस घूमने जा रहे है तो आपको यह जरूर पता होना चाहिए की आप कार में कुछ खाना तो दूर पानी भी नहीं पी सकते। ऐसे करना यहां अपराध माना जाता है।
 
 
4. स्पेन
 
स्पेन में जा रहे हैं तो यह जान लें कि अगर आपको चश्मा लगा है तो आप अकेले यहा गाड़ी नही चला सकते। इसके लिए एक और कपल को अपने साथ कार में बिठाना जरूरी है।
 
5. स्कैंडिनेवियाई देश
 
 डेनमार्क और स्वीडन ऐसे देश हैं जहां पर आप किसी भी वक्त हेडलाइट चलाए बिना  गाड़ी नहीं चला सकते हैं।
 
6. रूस
 
रूस बहुत ही साफ सुधरा देश है। यहां पर गंदी गाड़ी चलाना अपराध है।
 
7. मनीला
 
फिलीपिंस की राजधानी मनीला में ड्राइविंग को लेकर कुछ अजीब ही कानून है। यहां पर 
गाड़ी की प्लेट का नंबर अगर एक या दो पर खत्म होता है तो सोमवार के दिन गाड़ी नहीं चला सकते हैं।
 
8. सऊदी अरब
 
इस देश में औरतों के गाड़ी चलाने पर रोक है। यहां अगर कोई महिला गाड़ी चलाए तो वह गिरफ्तार हो जाएगी क्योंकि यह अपराध है।
 
9. सर्बिया
 
सर्बिया के कानून के बारे में तो सुनकर तो आप हैरान हा रह जाएगें। यहां के लोग अगर गाड़ी चलाते वक्त आपने पास एक टो बार और तीन मीटर लंबी रस्सी न रखें तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ता है।
 
10. कोलोराडो 
 
कोलोराडो के डेन्वर में तो रविवार के दिन काले रंग की गाड़ी चलाना मना है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static