अरे भई! भारत की इन 5 जगहों पर भारतीयों को ही नहीं जाने की इजाजत...(Pics)

punjabkesari.in Sunday, Jul 31, 2016 - 12:05 PM (IST)

भारत एक ऐसा देश जहां पर हर किसी को कहीं भी आने जाने और घूमने फिरने की इजाजत है। लेकिन अगर यह कहा जाए की यहां पर कई ऐसी जगहे भी हैं जहां पर भारतीय नही सिर्फ विदेशी ही जा सकते हैं तो यह मानना हमारे लिए मुश्किल होगा। हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही पांच जगहों के बारे में जहां विदेशी तो जा सकते हैं, मगर हम भारतीय नहीं...


1.यूनो-इन होटल, बेंगलुरु 
 
 
यह होटल 2012 में सिर्फ जापानी लोगों के लिए बनाया गया था। जहां पर भारतीयों के ही जाने पर रोक थी। इसी कारण 2014 में इस होटल को बंद करवा दिया गया।
 
2. फ्री कसोल कैफे, कसोल 
 
 
हिमाचल प्रदेश का यह कैफे इस लिए सुर्खियों में आया क्योंकि कैफे मालिक का कहना है कि यहां आने वाले ज्यादातर भारतीय पर्यटक पुरूष होते हैं, जो कि यहां दूसरे पर्यटकों से दुर्व्यवहार करते हैं। इस कैफे में ही एक भारतीय महिला के सर्व करने पर मना करने को लेकर विवाद भी हो चुका है जबकि इस्राइलियों का यहां स्वागत है। 
 
3. ब्रॉडलैंड लॉज, चेन्नई 
 
 
यह लॉज फिरंग के नाम से भी जाना जाता है और  'नो इंडियन पॉलिसी' पर चलता है। इसकी खास बात यह है कि यहा पर सिर्फ वही लोग ठहर सकते हैं। जिनके पास विदेशी पासपोर्ट है।
 
 
4. फॉर्नर्स ओन्ली बीच, गोवा 
 
गोवा बीच का शहर है। इसकी इसी खासीयत के कारण लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। यहां के मालिकों का कहना है कि वे बीकीनी पहने विदेशी पर्यटकों को छेड़खानी से बचाने के लिए ऐसा करते हैं। मतलब चाहे जो भी हो लेकिन बात एक ही है कि भारतीय यहां ना आएं।
 
5. पुदुच्चेरी के फॉर्नर्स ओन्ली बीच 
 
गोवा की तरह इस बीच पर भी विदेशियों का खुल कर स्वागत है लेकिन भारतीयों पर पाबंदी। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static