46 साल की उम्र में भी सिंगल हैं Divya Dutta, टूटा दिल तो उठा प्यार पर से भरोसा!

punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2023 - 02:24 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता अपने स्ट्रांग रोल्स के लिए जानी जाती हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली दिव्या ने वैसे तो इंडस्ट्री में सफलता के कई झड़े गाढ़े हैं, लेकिन उनरी पर्सनल लाइफ काफी सूनी है। आज दिव्या अपना 46 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आइए आपको बताते हैं क्यों है दिव्या दत्ता आज तक सिंगल....

PunjabKesari

दिव्या को उठ गया था प्यार पर से भरोसा 

एक्ट्रेस की जिंदगी में एक बार प्यार की बहार आई थी। उनके दिल किसी के लिए बहुत जोर से धड़का था। इतना ज्यादा कि कुछ ही समय बाद उन्होंने सगाई कर ली। लेकिन  कुछ वजहों से दोनों के बीच में दूरियां आने लगीं और दिव्या ने आखिरकार सगाई तोड़ दी। इस सगाई के साथ ही एक्ट्रेस का दिल भी पूरी तरह टूट गया और प्यार से उनका भरोसा ही उठ गया और शायद यही वजह है कि दिव्या आजतक सिंगल हैं। 

PunjabKesari

कई फिल्मों में निभा चुकी हैं दमदार भूमिका

अब अगर एक्ट्रेस के करियर की बात की जाए तो वो  ‘वीर जारा’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘बदलापुर’, ‘मंटो’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हर फिल्म में दमदार एक्टिंग से उन्होंने ऑडियंस को अपना कायल बना लिया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Related News

static