ब्रैस्‍ट पर पड़ने वाले रैशेस से पाएं छुटकारा! (Pics)

punjabkesari.in Thursday, Aug 25, 2016 - 02:04 PM (IST)

गर्मियों के मौसम में पसीना आना आम बात है लेकिन इससे प्राइवेट पार्ट पर कसे हुए कपडे पहनने के कारण और हवा ना लगने से कई बार फंगल इंफैक्शन हो जाती है। ऐसा एलर्जी के कारण भी हो सकता है। इससे ब्रैस्ट के नीचे रैशिस हो जाते हैं और अगर इसकी ठीक तरह से केयर न की जाए तो यह और भी बढ सकते हैं। कुछ घरेलू कारणों से भी इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है और अगर ये परेशानी ज्यादा हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
 
1. विनेगर
 
आधी बाल्टी गर्म पानी में आधा कप विनेगर मिलाएं। इस पानी से अपनी ब्रा धोएं। एक टी स्पून ऐप्पल सीडर विनेगर को एक कप पानी में मिलाएं और इसे खुजली वाले स्थान पर लगा लें। इसे लगाने से कोई परेशानी दिखाई दे तो लगाना रोक दें।
 
 
2. एलोवीरा जैल
 
एलोवीरा किसी भी तरह की स्किन एलर्जी के लिए रामबाण है। रैशिस के लिए 1 चम्‍मच एलोवेरा जैल में 5 बूंद ऑलिव ऑयल मिलाएं। फिर इसे रूई से प्रभावित15 मिनट के लिए लगाएं और बाद में ठंडे पानी से धो लें। इसे दिन में 2-3 बार लगा सकते हैं।
 
 
3. नारियल का तेल
 
नारियल का तेल त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है और रैशेस को आराम भी पहुचाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो संक्रमण को रोकने में सहायक होते हैं।
 
4. नीबू
 
नीबू में विटामिन सी होता है जो बहुत अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है तथा यह फंगल संक्रमण को बढने से रोकता है और जख्मों के जल्दी भरने में मददगार है।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static