बहुत जरूरी है छोटे बच्‍चों के दांतों की देखभाल(Pics)

punjabkesari.in Monday, Aug 29, 2016 - 04:19 PM (IST)

बच्चों की सेहत से जुडी हर बात का ख्याल रखना बहुत जरूरी है फिर चाहे वो खान-पान हो या फिर दांत। बच्चे के दूध के दांत कुछ समय बाद टूट जाते हैं लेकिन इसके लिए यह जरूरी नहीं कि इनकी देखभाल ना की जाए। इस समय बरती गई लापरवाही से दांतों की जड़े़ सड जाएगी। जिससे बाद में बच्चे को परेशानी भी हो सकती है। अगर बच्चें को शुरू से ही दांतों की सफाई की आदत डाली जाए तो यह उसके फ्यूचर में भी अच्छी आदत साबित हो सकती है।  
 
इस तरह से करें देखभाल

1.  जब बच्चे के दांत आने शुरू हो जाएं तब से ही उसे दिन में 2 बार दांतों का सफाई करवानी चाहिए। 
 
2.  बच्चे को धीरे-धीरे ब्रश करने के टिप्स सिखाएं।
 
3. इनके दांत बहुत नाजुक होते हैं इसलिए फ्लोराइड मुक्त टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें।
 
4. कोई भी मीठी चीज खाने के बाद बच्चे को कुल्ला करने की आदत डालें।
 
5.  चॉकलेट और टॉफिया खिलाने से परहेज करें।
 
6. बच्चे के दांतों की नियमित जांच जरूर करवाएं।
 
7. कैल्शियम हड्डियोें और दांतों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है इसलिए बच्चों के खाने में विटामिन,मिनरल और कैल्शियम जरूर शामिल करें।
 
8. रात को सोने से पहले दांत साफ जरूर करवाएं ताकि कैविटी से बचा जा सके। 
 
9.  रात को मीठा खाने से मना करें। मीठी चीजें खाने से कीड़े लगने का डर रहता है।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static