अगर चमकानी है भाई की किस्मत, तो इस रक्षाबंधन बांधिए राशि अनुसार शुभ रंग की राखी!

punjabkesari.in Thursday, Aug 07, 2025 - 06:36 PM (IST)

नारी डेस्क : रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्यार, आशीर्वाद और रक्षा के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सफलता और सुख-शांति की कामना के साथ राखी बांधती हैं। इस बार 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन है। यह दिन न केवल धार्मिक बल्कि ज्योतिष दृष्टि से भी खास है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राखी का रंग भी आपके भाई की किस्मत बदल सकता है? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने भाई की राशि के अनुसार सही रंग की राखी चुनती हैं, तो यह उनके लिए पूरे साल सौभाग्य और सफलता ला सकती है। राशि के अनुकूल रंगों का प्रभाव व्यक्ति के भाग्य पर सकारात्मक असर डालता है।

 

राशि के अनुसार भाई के लिए किस रंग की राखी रहेगी शुभ..

 

मेष राशि (Aries): लाल रंग की राखी

इस साल राखी पर मेष राशि के जातकों का स्वामी ग्रह मंगल है, जो लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है। इस राशि के भाई के लिए लाल रंग की राखी सबसे शुभ होगी। यह रंग उनके जीवन में ऊर्जा, उत्साह और साहस को बढ़ाएगा।

लाल रंग की राखी के लाभ:

भाई को जीवन में निर्णायक फैसले लेने में आत्मविश्वास मिलेगा। किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा होगी। उसका स्वभाव और उत्साह बना रहेगा। भाई के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाती है।

PunjabKesari

वृषभ राशि (Taurus): सफेद या सिल्वर रंग की राखी

इस साल राखी पर वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के भाई को सफेद या सिल्वर रंग की राखी बांधना बहुत अच्छा माना जाता है। यह रंग उनके जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाएगा।

सफेद या सिल्वर रंग की राखी के लाभ:

वह राखी शुभ फलदायक मानी जाती है। भाई के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और धन-वैभव में वृद्धि होती है। उसके संबंधों और पारिवारिक जीवन में स्नेह और सामंजस्य बना रहता है। भाई को तनाव से मुक्ति और संतुलन मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini): हरा रंग की राखी

इस साल राखी पर मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के भाई के लिए हरे रंग की राखी शुभ मानी जाती है। यह रंग उनके बुद्धि और व्यापार में सफलता को बढ़ावा देगा।

हरा रंग की राखी के लाभ:

बुद्धिमत्ता में वृद्धि सोचने-समझने की शक्ति बेहतर होगी। व्यापार में सफलता, नए अवसर और मुनाफा मिलने की संभावना, संचार में सुधार आत्मविश्वास और बोलचाल की कुशलता बढ़ेगी। तनाव में राहत और सकारात्मक ऊर्जा आएगी।

कर्क राशि (Cancer): सफेद या पीला रंग की राखी

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के भाई को सफेद या पीली राखी बांधनी चाहिए। यह रंग उनके मन को शांत रखेगा और मानसिक तनाव दूर करेगा।

सफेद या पीला रंग की राखी के लाभ:

भावनात्मक अस्थिरता और तनाव में राहत, रिश्तों में स्नेह और समझ बनी रहेगी, आत्मबल और आशावादी दृष्टिकोण में वृद्धि और भाई का पारिवारिक जीवन और संबंध मधुर रहेंगे।

PunjabKesari

सिंह राशि (Leo): नारंगी या गोल्डन रंग की राखी

सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के भाई के लिए नारंगी या गोल्डन रंग की राखी सबसे शुभ रहेगी। यह रंग उनके आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि करेगा।

नारंगी या गोल्डन रंग की राखी के लाभ:

निर्णय लेने और नेतृत्व करने में मजबूती, समाज और परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, उत्साह और जोश से कार्यों में सफलता और सूर्य की तरह तेजस्वी आभा बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo): हरा रंग की राखी

कन्या राशि का स्वामी भी बुध है। मिथुन की तरह ही इस राशि के भाई को भी हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए। यह उनके जीवन में संतुलन और सकारात्मकता लाएगी।

हरा रंग की राखी के लाभ:

सोच-समझ में दृढ़ता और निर्णय क्षमता, जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासन और स्थिरता, रोग प्रतिरोधक क्षमता और शारीरिक स्फूर्ति, आत्मविश्वास और नई संभावनाओं की ओर अग्रसर पड़ेगा।

तुला राशि (Libra): सफेद या हल्का नीला रंग की राखी

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के भाई को सफेद या हल्के नीले रंग की राखी बांधना शुभ होगा। यह रंग उनके जीवन में प्यार और सद्भाव बढ़ाएगा।

सफेद या हल्का नीला रंग की राखी के लाभ:

भावनाओं की अभिव्यक्ति में सहजता, तनाव और अशांति से मुक्ति, कला, सौंदर्य और सृजनशीलता में वृद्धि, भाई-बहन और अन्य रिश्तों में मधुरता बनेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio): लाल या मैरून रंग की राखी

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के भाई के लिए लाल या मैरून रंग की राखी बहुत भाग्यशाली मानी जाती है। यह रंग उनके जीवन में शक्ति और सफलता लाएगा।

लाल या मैरून रंग की राखी के लाभ:

जीवन में शक्ति और सफलता बढ़ेगी। मन की दृढ़ता और आत्मबल में इज़ाफा होगा। भाई की प्रोफेशनल ग्रोथ और सेहत को सपोर्ट मिलेगा।

PunjabKesari

धनु राशि (Sagittarius): पीला रंग की राखी

धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं. इस राशि के भाई को पीले रंग की राखी बांधना बहुत शुभ माना जाता है. यह रंग उनके लिए ज्ञान, शिक्षा और धन में वृद्धि करेगा।

पीला रंग की राखी के लाभ:

पढ़ाई, करियर या व्यवसाय में सफलता, आर्थिक स्थिति में सुधार और अच्छे अवसर, धर्म और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता, आत्मबल और जीवन में उत्साह बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn): नीला रंग की राखी

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। इस राशि के भाई को नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए. यह रंग उन्हें जीवन में सफलता और स्थिरता प्रदान करेगा।

नीला रंग की राखी के लाभ:

निर्णयों में संतुलन और सोच में गहराई, कठिनाइयों से लड़ने की ताकत, मेहनत से धीरे-धीरे सफलता की प्राप्ति और जिम्मेदार और भरोसेमंद स्वभाव होगा।

कुंभ राशि (Aquarius): नीला या बैंगनी रंग की राखी

इस साल राखी पर कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। इस राशि के भाई के लिए नीले या बैंगनी रंग की राखी शुभ रहेगी। यह उनके जीवन में उन्नति और धन-वैभव लाएगी।

नीला या बैंगनी रंग की राखी के लाभ:

कार्यों में सफलता और निरंतर प्रगति, आर्थिक स्थिति में सुधार और स्थिरता, दूरदर्शिता और तार्किक क्षमता में वृद्धि, जीवन में न्याय, अनुशासन और सुरक्षा।

PunjabKesari

मीन राशि (Pisces): पीला या सुनहरा रंग की राखी

इस साल राखी पर मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के भाई को पीले या सुनहरे रंग की राखी बांधनी चाहिए। यह रंग उनके जीवन में सौभाग्य और खुशियां लेकर आएगा।

पीला या सुनहरा रंग की राखी के लाभ:

भाग्य और अच्छे अवसरों की प्राप्ति, आत्मिक संतुलन और सुकून, निर्णय क्षमता और आध्यात्मिक विकास, आर्थिक उन्नति और सुख-समृद्ध जीवन में बनी रहेगी।

 

आप भी अपने भाई की सुरक्षा चाहते है तो, राशियों के अनुसार भाई को बांधे राखी ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static