गर्भवती महिलाओं के लिए हेल्थ अलर्ट! Zika Virus से गर्भ में पल रहे बच्चे को खतरा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2024 - 05:02 PM (IST)

नारी डेस्क: कोरोना महामारी से तो आप अच्छे से वाकिफ होंगे, दुनियाभर में इसकी वजह से बहुत से लोगों की जान भी गई थी। इस वायरस के बाद भी बहुत तरह के नए-नए वायरस सामने आते रहे हैं। इसी बीच अब एक बार फिर एक ऐसा ही बेहद खतरनाक वायरस सामने आया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं जीका वायरस की, ये इतना खतरनाक इसलिए माना जा रहा है क्योंकि ये एक से दूसरे इंसान में पहुंचकर उसे संक्रमित कर सकता है। 

सिर्फ यही नहीं बल्कि अभी तक इसके 6 मामले भी सामने आ चुके हैं जिसमें 2 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि अगर ये वायरस किसी गर्भवती महिला को हो जाता है तो ये सिर्फ उस महिला के लिए ही नहीं बल्कि बच्चे की सेहत को भी बेहद नुकसान पहुंचा सकता है। इसी के साथ चलिए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट्स का क्या कहना है -

PunjabKesari

क्यों है जीका वायरस खतरनाक?

डॉक्टर्स के मुताबिक, जीका वायरस मच्छर से होने वाली बीमारी है। जीका इसलिए खतरनाक माना जाता है, क्योंकि ये एक से दूसरे इंसान में पहुंचकर उसे संक्रमित कर सकती है। जिस इलाके में इसका केस आता है, वहां संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। अगर समय पर इसका इलाज नहीं होता तो ये खतरनाक बन सकता है। 

इस मच्छर के काटने से फैलता है 'जीका वायरस'

आपको बता दें, जीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। इस मच्छर को चिकनगुनिया और डेंगू जैसे खतरनाक वायरस फैलाने के लिए जाना जाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें, इस वायरस की पहचान युगांडा में साल 1947 में सबसे पहले हुई थी। 

जीका वायरस से गर्भ में पल रहे बच्चे को होता है बहुत खतरा

एक्सपर्ट्स की मानें तो उनका कहना है कि, जीका वायरस किसी गर्भवती महिला में है तो उसके बच्चे तक भी पहुंच सकेत है। हालांकि, सही समय पर इसका इलाज और दवा दिया जाए तो बच्चे में संक्रमण की आशंका को कम भी किया जा सकता है। ऐसे में जरुरी है कि गर्भवती महिला को डॉक्टर की निगरानी में ही रखा जाए और समय-समय पर अल्ट्रासाउंड कर बच्चे की गतिविधि देखि जाए। लेकिन अगर, मां से बच्चे तक ये वायरस पहुँच जाए तो बच्चे के दिमाग में कई समस्याएं हो सकती हैं। 

इसी के साथ चलिए जानते हैं जीका वायरस के लक्षणों के बारे में -

जोड़ों में दर्द
सिरदर्द
आंखों का लाल हो जाना

PunjabKesari

जीका वायरस से बचने का तरीका 

घर के आसपास जमे पानी को साफ करें। 

पूरी बाजू़ के कपड़े पहनकर रखें। 

संक्रमित मरीजों के इलाके में न जाएं। 

खानपान का पूरी तरह ध्यान रखें। 

इस तरह करें प्रेगनेंसी में बचाव

प्रेग्नेंट महिलाएं जीका प्रभावित देशों या इलाकों की यात्रा करने से बचें।
संक्रमित इलाके से लौटने के बाद महिलाएं शारीरिक संबंध थोड़ा सोच समझकर बनाएं। ओरल, एनल और वेजाइनल संबंध बनाने से परहेज करें।
प्रेग्नेंट महिलाएं मच्छरों से बचाव करें। पूरी बाहों के कपड़े पहने। बॉडी को कवर करें।
पानी का ज्यादा सेवन करें।
विटामिन सी से भरपूर फूड्स का सेवन करें।

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static