गर्मियों में लें Yummy मैंगो आइसक्रीम का मजा, इस आसान रेसिपी के साथ करें घर में फटाफट तैयार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 04, 2023 - 12:02 PM (IST)

गर्मियों का मौसम आ चुका है। इस मौसम में झुलसती धूप में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम मिले तो मजा ही आ जाता है। ऐसे में बाहरी आइसक्रीम खाने की जगह आप घर में मीठे-मीठे आम से सॉफ्ट और स्वादिष्ट आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

सामग्री 

बादाम - 1/4 कप 
काजू - 1/4 कप 
दूध - 1/2 कप 
कटे हुए मीठे आम - 1 कप 
चीनी - 1/3 कप
ठंडी व्हिपिंग क्रीम - 1 कप
मैंगो एसेंस- 1 टेबलस्पून 
फूड कलर - 1 टेबलस्पून

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक बाउल में काजू, बादाम और दूध डालें। 
2. दूध को ड्राई फ्रूट्स में अच्छे से मिक्स करके 15 मिनट के लिए रख दें। 
3. इसके बाद एक मिक्सर में कटे हुए मीठे आम, चीनी डालें इसके बाद दूध और ड्राई फ्रूट्स के मिश्रण भी इसमें मिला दें। 
4. सारी सामग्रियों को मिक्सर में स्मूथ होने तक ब्लैंड करें। 
5. अब एक अलग कटोरी में ठंडी व्हिपिंग क्रीम मिलाएं। 
6. व्हिपिंग क्रीम को अच्छे से ब्लैंड कर लें। तबतक क्रीम ब्लैंड करें जब तक यह सॉफ्ट न हो जाए। 
7. सॉफ्ट होने के बाद इसमें ब्लैंड किया हुआ मैंगो को मिश्रण मिलाएं। 
8. मैंगो मिश्रण के बाद इसमें मैंगो एसेंस और फूड कलर मिलाकर एक बार फिर से अच्छे से ब्लैंड कर लें। 
9. स्पैचुएला के साथ मिश्रण को मिक्स करें और एक बार दोबारा ब्लैंड कर लें। 
10. सारे मिश्रण को एक प्लास्टिक के डिब्बे में अच्छे से फैलाकर फ्रिज में 7-8 घंटे के लिए रख दें। 
11. तय समय बाद बाहर निकालें। आपकी सॉफ्ट और स्वादिष्ट मैंगो आइसक्रीम बनकर तैयार है। 
12. सर्विंग प्लेट में डालकर बच्चों को ठंडी-ठंडी सर्व करें। 

PunjabKesari

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static