उम्र से पहले ही आपको बुढ़ा कर देती हैं ये 6 चीजें

punjabkesari.in Saturday, Mar 31, 2018 - 06:47 PM (IST)

समय के साथ बुढ़ापा आना एक आम बात है। बुढा़पे को किसी भी तरीके से रोका नहीं जा सकता। यह एक नैचुरल प्रोसेस है। मगर कुछ लोग समय से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं। जिसका एक बड़ा कारण है गलत लाइफस्टाइल। अगर आप भी समय से पहले बूढ़े दिखने लगे हैंं तो आज हम आपको उसके पीछे के कारण बताएंगे। उन बातों पर ध्यान देकर आप अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं जल्दी बूढ़े होने के कारण।
  

1. गलत खान-पान

PunjabKesari
जल्दी बूढ़े होने के पीछे एक कारण गलत खान-पान की आदत है। जरूरत से ज्यादा तला भुना और जंक फूड खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती हैं। इससे व्यक्ति उम्र से पहने ही बूढ़ा होने लगता है।


2. मिठाई का सेवन
मिठाई खाना हर किसी को बहुत पसंद होता है। मीठा खाने से मोटापा, शुगर लेवल बढ़ने के साथ ही एजिंग की समस्या भी बढ़ जाती है। अगर मिठाई को देखकर आपका मन भी उसको खाए बिना नहीं रह पाता तो आप बुढ़ापे को बुलावा दे रहें हैं।


3. ज्यादा काम करना

PunjabKesari
लगातारा काम करते रहना, सोचते रहने से व्यक्ति जल्दी बूढ़ा होने  लगता है। बुढ़ापे से दूर रहने के लिए अच्छा खाना खाएं, व्यायाम करें। इसके लिए अलावा हर आधे घंटे बाद अपनी सीट से उठकर 2 मिनट के लिए चलिए।


4. तनाव
जरूरत से ज्यादा टैंशन में रहने से भी व्यक्ति बूढ़ा लगने लगता है। हमेशा जवान रहने के लिए जितना हो सके उतना तनाव कम लें। तनाव को कम करने के लिए रोजना सुबह शाम 10 से 15 मिनट एक योगासन जरूर करें।


5. रात को देर से सोना

PunjabKesari
रात को देर से सोना भी बुढ़ापे को आमंत्रण देने का काम करता है। इसी के साथ रात को लेट सोने से व्यक्ति के चेहरे पर झुर्रियां और डार्क सर्कल पड़ जाते हैं। अगर आप जल्दी बूढ़ा नहीं होने चाहते तो रात को जल्दी सोने की आदत डाल लें।


6. सिगरेट पीना
जो लोग सिगरेट का सेवन ज्यादा करते हैं उनको कैंसर, दिल के रोग और याद्दाश्त चले जाने का डर बना रहता है। इसके अलावा लगातार सिगरेट पीने से बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं। इससे व्यक्ति बूढ़ा लगने लगता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static