Women Care: पीरियड्स रोकने के लिए आप भी लेती है ये दवा तो हो जाएं सावधान

punjabkesari.in Saturday, May 20, 2023 - 06:23 PM (IST)

कुदरत ने महिलाओं की शारीरिक संरचना अलग बनाई है। जोकि हर महीने पीरियड्स के दर्द से गुजरती हैं। लेकिन आज भी हमारे देश में कई धार्मिक कार्यों में पीरियड्स के चलते महिलाएं हिस्सा नहीं ले पाती। जिस कारण वह पीरियड्स को रोकने के लिए दवाओं का सहारा लेती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पीरियड डिलेइंग पिल्स आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकती है।

पीरियड डिलेइंग पिल्स क्या हैं?

ये ऐसी दवाई हैं जिनमें हार्मोन प्रोजेस्ट्रॉन होते हैं। जिसे पीरियड की शुरुआत से 3-4 दिन पहले खाने से पीरियड्स देरी से आते हैं। बता दें कि पीरियड डिलेइंग पिल्स में हार्मोन प्रोजेस्ट्रॉन होते हैं। इन दवाइयों में नॉर-एथिस्टेरोन होता है, जो महिलाओं को सेक्स हार्मोन प्रोजेस्टोन के स्तर को कृत्रिम रूप से बनाए रखने में मदद करता है और गर्भ के अंदर से निकलने वाले किसी भी तरह के स्राव को रोक देता है।

 

पीरियड डिलेइंग पिल्स के साइड-इफेक्ट

मेन्स्ट्रुअल साइकल प्रभावित होता है

पीरियड डिलेइंग पिल्स के ज्यादा इस्तेमाल से आपको पीरियड्स समय से पहले या काफी देर से आने लगते है साथ ही ये दवाएं आपके यूट्रस को भी प्रभावित करती हैं, जिसकी वजह से आपको प्रेग्नेंट होने में दिक्कत हो सकती है।

हैवी ब्लीडिंग

पीरियड डिलेइंग पिल्स का सेवन करने वाली महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। आपके लिए अच्छा यही होगा की इस दवा का सेवन न करें।

डायरिया और पेट दर्द

आपको पेट में दर्द और डायरिया जैसी दिक्कतें हो सकती है इसके कारण पीरियड्स रेगुलर नहीं होते। जिससे पेट पर चर्बी जमा होने लगती है। इसके अलावा इससे प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन, इरीटेशन, यूरीन करते वक्त जलन, थकान, कमजोरी, पेट खराब और सूजन जैसी समस्याएं भी हो सकती है।

लीवर को नुकसान

पीरियड डिलेइंग पिल्स लीवर को मेटाबॉलाइज्ड करने से रोकती है साथ ही इनके ज्यादा इस्तेमाल से दूसरी दवाओं का असर भी कम हो जाता है। जिससे आपको सेहत से जुड़ी कई और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Kirti