Yo Yo हनी सिंह की दरियादिली का वीडियो हुआ वायरल, गरीब बच्चों के लिए बने फरिश्ता
punjabkesari.in Tuesday, Aug 26, 2025 - 11:09 AM (IST)

नारी डेस्क: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हनी सिंह नोएडा के सेक्टर 63 इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन के बाहर सड़क किनारे बैठे गरीब बच्चों को खाना खिलाते दिख रहे हैं। इस नेक काम के लिए उनके फैंस और आम लोग उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं।
हनी सिंह का नेक काम, सड़क पर बैठ गरीब बच्चों को खिलाया खाना
हाल ही में हनी सिंह दिल्ली से नोएडा आए थे। जब वह अपनी कार में थे, तो उन्होंने सड़क किनारे भूखे और गरीब बच्चों को देखा। उन्होंने तुरंत अपनी कार रोकी और हल्दीराम रेस्टोरेंट से उनके लिए खाना मंगवाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि हनी सिंह खुद बैठकर बच्चों को खाना खिलाते हैं और बच्चे खुशी से खिलखिला रहे हैं। यह नजारा देखने वालों के दिल को छू गया।
नोएडा में हनी सिंह का जलवा! गरीब बच्चों को खिलाया खाना
— Sandeep Tiwari/ संदीप तिवारी (@sandeepuptv) August 25, 2025
नोएडा सेक्टर-63 के H ब्लॉक में मशहूर सिंगर हनी सिंह पहुंचे तो लोगों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने हल्दीराम रेस्टोरेंट से खाना मंगवाकर गरीब बच्चों को खिलाया। इस दौरान लोगों ने हनी सिंह के साथ तस्वीरें और वीडियो बनाकर… pic.twitter.com/l1I1cXDakO
हनी सिंह को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी, ट्रैफिक जाम भी हुआ
हनी सिंह के इस नेक काम की वजह से नोएडा के सेक्टर 63 के इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उनके प्रशंसक उन्हें देखकर बहुत खुश थे और उनकी तस्वीरें लेने लगे। इस वजह से वहां ट्रैफिक जाम भी लग गया। हनी सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुस्कुराते हुए बच्चों की तस्वीर भी शेयर की है, जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया।
देश के जाने माने सिंगर हनी सिंह नोएडा के सेक्टर 63 स्थित एक रेस्टॉरेंट में गरीब बच्चों को भोजन कराते हुए। #noidakhabar @asliyoyo @vinodsharmanbt pic.twitter.com/gTSOu61bPc
— NoidaKhabar.com (@noidakhabar) August 25, 2025
म्यूजिक इंडस्ट्री में वापसी के बाद फिर छाए हुए हैं हनी सिंह
यो यो हनी सिंह ने हाल ही में म्यूजिक इंडस्ट्री में जोरदार कमबैक किया है। उनकी नई रिलीज़ 'व्हेन एंड वेयर' गाना खासा लोकप्रिय हो रहा है। यह गाना 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल के साथ रिकॉर्ड किया गया है और शहनाज की पहली प्रोडक्शन फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ का हिस्सा है, जो 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्देशक अमरजीत सिंह सरोन हैं।
हनी सिंह सिर्फ अपने गानों से ही नहीं, बल्कि अपनी दरियादिली और नेक दिल होने की वजह से भी लोगों के दिलों में बस गए हैं। गरीब बच्चों को खाना खिलाने वाला उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर इंसानियत की एक मिसाल बन गया है।