वृषभ राशि वाले करें महागौरी की पूजा, जानिए आपके लिए किस मां की अर्चना शुभ

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2020 - 12:08 PM (IST)

शारदीय नवरात्रि का पावन त्योहार आज से शुरू हो चुका है। लोग देवी दुर्गा से आर्शीवाद पाने के लिए उनकी पूजा करने के साथ व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अपनी राशि के हिसाब से देवी के रूप की पूजा करने से दोगुना फल की प्राप्ति हो सकती है। इससे सभी ग्रहदोष शांत हो जीवन में सुख- समृद्धि व शांति का वास होगा। तो चलिए जानते हैं कि किस राशि के लोगों को किस देवी की पूजा करनी चाहिए...

1. मेष राशि 

इस राशि के लोगों को स्कंदमाता की पूजा करने के साथ दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे इनके दुखों का अंंत हो जीवन में खुशहाली आएगी।

PunjabKesari

2. वृषभ राशि 

वृषभ राशि के सभी लोगों को महागौरी की पूजा करें। साथ ही ललिता सहस्रनाम का पाठ करने से इन्हें मनचाहा फल मिलेगा। साथ ही जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। 

3. मिथुन राशि 

इस राशि के लोगों को दुर्गा मां के दूसरे रूप यानि देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही दुर्गा द्वादश का पाठ करने मनोकामना पूरी होगी। 

4. कर्क राशि 

इन्हें दुर्गा मां के शैलपुत्री रूप की पूजा करने के साथ लक्ष्मी सहस्रनाम का पाठ करना शुभ होगा। इससे इन्हें रोगों से मुक्ति मिल सेहत बरकरार रहेगी। 

5. सिंह राशि 

इस राशि के लोगों को अपने जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए देवी कुष्मांडा की भक्ति करनी चाहिए। साथ ही दुर्गा मंत्र का जाप करने से कार्यों में सफलता मिलेगी। 

6. कन्या राशि 

इस राशि के संबंध रखने वाले लोगों को देवी ब्रह्मचारिणी की अराधना करनी चाहिए। साथ ही लक्ष्मी मंत्र का जाप करने से नौकरी की परेशानी दूर हो खुशियों का आगमन होगा। 

7. तुला राशि

तुला राशि के लोगों को इस नवरात्रि में महागौरी की पूजा करने के साथ काली चालीसा पढ़नी चाहिए। इससे इनके दुखों का अंत हो जीवन में खुशहाली आएगी। 

PunjabKesari

8. वृश्‍चिक राशि

इन्हें स्कंदमाता और कालरात्रि की पूजा करने के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। कारोबार में बढ़ोतरी होने के साथ जीवन की परेशानियों का हल होगा। 

9.धनु राशि

इस राशि के लोगों को देवी चंद्रघंटा की पीजा करने के साथ दुर्गा कवच का पाठ करने से लाभ मिलेगा। इससे कारोबार में बढ़ोतरी होने के साथ जीवन की परेशानियों का हल होगा। 

10. मकर राशि

इस राशि के लोगों को अपने संकटों को दूर करने के लिए मां काली की अराधना करनी चाहिए। साथ ही 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र' का जाप करना शुभ होगा। इससे समाज में इनका मान- सम्मान बढ़ेगा। 

11. कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को देवी कालरात्रि की उपासना करनी चाहिए। साथ ही सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का जाप करने से बुरी नजर से बचाव रहेगा। कारोबार में तरक्की मिलेगी। 

12. मीन राशि 

मीन राशि के लोगों को देवी चंद्रघंटा की पूजा करनी चाहिए। साथ ही हल्दी की माला से मां बगलामुखी मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे इनकी परेशानियां जल्द ही दूर हो जाएगी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static