खाना बनाते समय महिलाएं भूल कर भी न करें ये गलती, नहीं रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 14, 2021 - 04:35 PM (IST)

महिलाओं के लिए यह खबर बेहद काम की है। इन दिनों पूरे देश में  जहां माता के नवरात्रों की धूम है। वहीं आज हम आपकों भोजन के उपर ऐसी खास बातों को बताने जा रहें है जिन्हें ध्यान में रखने से मां लक्ष्मी कभी भी नाराज नहीं होंगी। हमारे हिंदु धर्म में भोजन को अन्नदेवता कहा जाता है। वहीं अगर हम इसे लेकर कोई लापारवाही या गलती कर देते हैं तो मां लक्ष्मी की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है।   शास्त्रों में भी अन्न का अनादर करने वाले को पापी कहकर संबोधित किया गया है। तो आइए जानते हैं  खाना बनाते वक्त किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए, जिनसे मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकें। 

- रात को कभी भी दही का सेवन न करें। यह सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। क्योंकि, दही की तसीर ठंडी होती है जिसे खाने से हम कोल्ड-कफ जैसे वायरल हो सकते हैं, वहीं इसके अलावा खाने में आलू, चावल और सत्तू भी नहीं खाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि रात में ऐसा भोजन करने से घर में आर्थिक स्थिति काफी कमज़ोर हती है।

-वास्तु शास्त्रों के मुताबिक हर पॉजिटिव का नेगेटिव प्रभाव जरूर होता है। इसलिए जब भी भोजन करें तो हमेशा उत्तर और पूर्व दिशा में मुंह करके ही करें।  इसके अलावा जूते- चप्पल पहनकर तो गलती से भी भोजन न करें, ऐसा माना जाता है कि खाना खाने की सबसे अच्छी जगह रसोई होती है. इससे राहु ग्रह शांत होता है जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। 

- अगर आप नहाने के बाद रसोई घर में खाना बनाते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे कभी भी नाराज नहीं होंगी। वहीं इसके अलावा अगर सुबह की पहली रोटी आप किसी  गाय, कुत्ते यां कौवे के लिए निकालकर रखती हैं तो उस घर में बरकत बनी रहती है। 

-  कभी भी खाना टूटे- फूटे बर्तन में न खाना चाहिए न बनना चाहिए। इसके अलावा पीपल और वट वृक्ष के नीचे बैठकर कभी भोजन न करें। मान्यता है कि  ऐसा करने से आपकी सेहत पर बूरा असर पड़ सकता है। वहीं कभी भी अन्न को ना फेंके  ऐसे करने पर अन्नदेवता का अपमान होता है, जिससे घर की बरकत चली जाती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static