मर्दों को समझ नहीं आती महिलाओं की ये बातें

punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2017 - 06:55 PM (IST)

रिलैशनशिपः शादीशुदा जिंदगी में कुछ बाते ऐसी होती है, जिन्हें पुरूषों को हर बात कह कर समझानी पड़ती है। क्योंकि महिलाओं की कुछ बाते ऐसी होती हैं जो पुरूष समझ नहीं पाते। आज हम आपको महिलाओं की कुछ ऐसी बाते बताएंगे, जिन्हें अक्सर समझने में पुरूष गलती कर देते हैं। 

 

1. गुस्से का मतलब गुस्सा नहीं 

पुरुष अपनी भावनाओं को सीधे तौर पर जाहिर कर देते है लेकिन महिलाएं इससे कुछ उल्लट होती है। वह गुस्से में आपको बोल रही है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह असल में आपसे गुस्सा है। हो सकता है कि वे किसी बात से परेशान हो।

2. बिन कहे समझ लें

हर महिला चाहती है कि उसे किसी भी चीज के लिए अपने पति से ना कहना पड़े। पति बिना कहें ही उसे वो चीज लाकर दे दें। 

3. खर्चों का हिसाब

महिलाओं को दूसरों के खर्चों का हिसाब रखना तो पसंद होता है लेकिन अगर कोई उनसे खर्चे का हिसाब मांगे तो उनको गुस्सा आने लगता है। 

4. दूसरी औरत की प्रशंसा

महिलाए चाहें खुलकर इस बात को न कहें लेकिन किसी भी औरत को यह बात बिल्कुल पसंद नही होती कि उसका पति किसी दूसरी औरत की प्रशंसा करें। 

Punjab Kesari