Gynecologist से कभी न छुपाएं अपनी ये प्राइवेट बातें

punjabkesari.in Monday, Dec 18, 2017 - 12:48 PM (IST)

औरतों को सेहत से जुड़ी बहुत सी परेशानियों को सामना करना पड़ता है। कुछ औरतें तो अपने अंदर ही इस समस्या से जूझती रहती हैं। इस गलती का उन्हें नुकसान भी झेलना पड़ता है। कई बार तो स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास जाकर भी अपनी सेेहत से जुड़ी दिक्कते बताने से लड़कियां झिझकती हैं लेकिन आप अगर इस बारे में डॉक्टर को नहीं बताएंगी तो दिक्कतें बढ़नी शुरू हो जाएंगी। बिना शर्मिंदगी के अपनी Gynecologist को जरूर बताएं ये बातें। 


1. पीरियड्स में किसी तरह की परेशानी हो रही है, महीने में 2 बार या रूक-रूक कर मासिक धर्म आ रहे हैं तो डॉक्टरी जांच जरूर करवाएं। हो सकता है कि हार्मोंस का असंतुलन इसकी वजह हो। 

2. आप किसी भी तरह की दवा का सेवन कर रही हैं फिर चाहे वह बर्थ कंट्रोल हो या फिर गर्भवती होने के लिए इसके बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं। चाहे वह घरेलू उपचार क्यों न हो। 

3. शारीरिक संबंध बनाते समय अगर आप किसी तरह की कोई प्रोटेक्शन नहीं ले रहे और यौन संबंधी कोई परेशानी हो रही है तो डॉक्टर को खुल कर यह बात बताएं।  

4. पीरियड्स न होने पर भी पेट में ऐंठन,सिरदर्द,ब्रैस्ट में दर्द,तनाव रहने लगे या पीरियड्स के जैसा दर्द हो तो यह परेशानी का कारण हो सकता है। इसके लिए गायनोकॉलोजिस्ट से चेकअप जरूर करवाएं। 

5. संबंध बनाते समय किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो अपनी डॉक्टर से इस बारे में बात करें। 
 

Punjab Kesari