शादी के लिए जॉब और पैसा नहीं, इन चीजों को देखकर जज की जाती हैं लड़कियां

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 02:01 PM (IST)

जमाना आज काफी मॉर्डन हो गया है। अब वो समय नहीं रहा कि लड़के और लड़की की एक दूसरे से तुलना की जाए। लड़कियां आज अपनी लाइफ में अच्छा कमा रही हैं और अपनी फेमिली का नाम रोशन कर रही हैं। हालांकि बात जब शादी की आती है तो आज कल के बच्चे ज्यादातर अपनी मर्जी से मैरिज करते हैं लेकिन बात जब अरेंज्ड मैरिज की होती है तो लड़कियों को उनके काम की वजह से नहीं बल्कि ऐसे कारणों से जज किया जाता है जिनसे कईं बार रिश्ते भी टूट जाते हैं।

1. सीरत नहीं सूरत पर टिकी नजर 

कहने को आज सभी लोग यही कहते हैं कि सूरतों में क्यों रखा हैं लेकिन असल में जब बात शादी की आती है तो लड़कियों को सबसे पहले उनके रंग रूप से जज किया जाता है। लड़कों के मन में होता है कि उसकी होने वाली पत्नी गोरे रंग की हो। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो डिमांड करते हैं कि होने वाली बहू लंबी हो, पतली हो। चाहे वह खुद रिश्ता ढूंढे या फिर किसी साइट पर देखें उनकी पहली पसंद हमेशा ही सूरत देखकर होती है। 

2. लड़की लड़के से हो छोटी 

हमारे समाज में आज भी लोगों की यही सोच है कि लड़की लड़के से उम्र में छोटी होनी चाहिए। हमारे आस-पास बहुत से लोग हैं जो प्यार में उम्र नहीं देखते लेकिन अगर किसी रिश्ते में लड़की बड़ी हो तो लोग तरह-तरह की बातें बनाने लगते हैं। इसलिए रिश्ता ढूंढते समय परिवार वालों के लिए एज फैक्टर काफी मायने रखता है। 

3. लड़के से ज्यादा कमाना 

चाहे आज कल ज्यादातर परिवार वाले ऐसी लड़की ढूंढते हैं जो लड़के के साथ बराबर ही कमाती हो लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिनकी यह सोच होती है कि लड़की कमाती तो हो लेकिन लड़के से कम। जी हां और कईं बार तो इसी एक वजह से रिश्ता भी टूट जाता है या फिर परिवार वाले लड़की को जॉब न कराने की बात कह देते हैं। 

4. लड़की हो फिट

 
चाहे लड़की सुंदर हो या काम करती हो लेकिन एक ऐसा फैक्टर जरूर है जिसके कारण से उसे जज किया जाता है और वो है लड़की का फिट होना। किसी को पतली लड़की चाहिए तो किसी को मोटी। 

हालांकि बहुत से लोगों के लिए यह चीजें मैटर नहीं करती हैं लेकिन कईं बार  इस कारण से लड़की का रिश्ता भी टूट जाता है। 

Content Writer

Janvi Bithal