स्टडी का खुलासा, लड़कियों के दिल पर राज करते हैं ये 6 क्वालिटी वाले लड़के
punjabkesari.in Sunday, Dec 27, 2020 - 01:06 PM (IST)
अक्सर लड़के सोचते हैं कि लड़कियां उनकी पर्सनैलिटी और स्मार्टनेस देखकर उन्हें पसंद करने लगती हैं लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ लड़कियां नेचर, कुछ हाइट तो कुछ लड़को के 6 पैक्स देखकर उनपर फिदा हो जाती है। जरूरी नहीं कि ये बातें लड़कों की पर्सनैलिटी से ही जुड़ी हो। हाल ही में की गई एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि लड़कों में ऐसी कौन सी बातें हैं जिस से लड़कियां आकर्षित होती हैं। आज हम आपको लड़कों की कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर लड़कियां उनकी दीवानी हो जाती है।
फ्लर्ट और तारीफ करने वाले
अमेरिका के रटगर्स यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर और लेखिका हेलेन फिशर के मुताबिक लड़कियों को ज्यादातर ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो उनकी तारीफ करे। हेलेन फिशर का कहना है कि महिलाओं को अपनी तारीफ सुनना अच्छा लगता है। वह परूषों की इन बातों पर ज्यादा ध्यान देती हैं। उन्हें फ्लर्ट करने वाले लड़के अच्छे लगते हैं।

अपने से उम्र में बड़े लड़के
एक रिसर्च के मुताबिक लड़कियां अक्सर उम्र में खुद से बड़े पुरुषों की तरफ आकर्षित होती हैं। जो महिलाएं खुद कमाती हैं उन पर ये बात ज्यादा लागू होती है।
फिट बॉडी
बात जब बॉडी को हो तो हर लड़की लड़कों के 6 पैक्स देखकर ही उनपर फिदा हो जाती है। लेकिन कुछ लड़कियों को मसल्स वाले पुरुषों की जगह फिट बॉडी या सामान्य मसल्स वाले पुरुषों को जल्दी पसंद करती हैं।

लाल कपड़े पहनने वाले लड़के
विदेशों के लोगों पर की गई एक रिसर्च के मुताबिक महिलाओं को ज्यादातर लाल रंग वाले कपड़े पहनने वाले पुरूष पसंद आते हैं। इस रंग की शर्ट, टी-शर्ट पहनने वाले पुरूषों की तरफ महिलाएं ज्यादा आकर्षित होती हैं।
खुशमिजाज
लड़कों का खुशमिजाज स्वभाव भी लड़कियों को खूब भाता है। खुशमिजाज लड़कों का चेहरा हमेशा खिला-खिला रहता है, जिसे देखकर लड़कियां उनकी तरफ अट्रैक्ट हो जाती है।

डिओडरेंट लगाने वाले
महिलाएं ज्यादातर खूशबूदार डिओडरेंट लगाने वाले पुरुषों की तरफ भी काफी अट्रेक्ट होती हैं। एक रिसर्च के मुताबिक सुगंधित डिओडरेंट लगाने वाले पुरूष महिलाओं को आत्मविश्वास से भरे हुए और आकर्षित लगते हैं।

