नोटों के प्रिंट की साड़ी पहन मार्केट में निकली यह महिला, देखिए नया फैशन

punjabkesari.in Tuesday, Feb 27, 2018 - 10:03 AM (IST)

फैशन की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता रहता है। लोग अजूबो-गरीब कपड़ों को भी फैशन का नाम दे देते है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी औरत के बारे में बताने जा रहें है जिन्होंने पुराने नोटों को फैशन बना दिया। इस महिला द्वारा पहनी पुरानी नोटो की साड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

वंशिका चौधरी नाम की एक महिला ने पुराने नोटों की याद को ताजा रखने के लिए नोटबंदी के दौरान बंद हुए 500-1000 के नोट की प्रिंटेड साड़ी बनवाई है। वंशिका जब पुराने नोटों की प्रिंटेड साड़ी को पहन कर निकली तो सब देखकर हैरान हो गए।

दरअसल वंशिका चौधरी को पुराने नोट बंद का बहुत दुख है। इसी के कारण उन्होंने यह साड़ी बनवा ली। वंशिकाका कहना है कि 500-1000 के नोट मोबाइल में तो डिलीट हो जाएंगे। इसलिए उन्होंने इसे सहेजने के लिए कुछ अलग किया।

पेशे से वंशिका बुटीक संचालक है और उन्होंने इसे खुद डिजाइन करवाया है। इस साड़ी को पहन कर वंशिका चौधरी भी लोकप्रिय हो गई है। वंशिका के इस नायाब आईडिया की हर कोई तारीफ कर रहे हैं।

Punjab Kesari