महिला ने साड़ी में दिखाया ऐसा देसी Martial Arts कि लोग हुए हैरान, Video Viral

punjabkesari.in Friday, Jun 18, 2021 - 02:22 PM (IST)

अगर इस समाज में महिला को हर फील्ड में प्राथमिकता मिले तो देश का भविष्य सुनहरा हो सकता हैं। हमारे देश में ऐसी कई महिलाएं उदाहरण बन कर सामने आई हैं जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को उंचा किया है। 

हिला के इस हैरतअंगेज़ हुनर को देख लोग हुए हैरान-
इसी तरह एक महिला ने अपनी ताकत का प्रदर्शन लोगों को दिखाया। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह महिला साड़ी पहनकर तलवारबाजी कर रही है। महिला के इस हैरतअंगेज़ हुनर को देख हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


PunjabKesari

साड़ी पहन हाथ में लट्ठ लेकर भरी भीड़ में दिखाया तलवारबाजी का करतब-
इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है, अद्भुत, देसी मार्शल आर्ट्स। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला साड़ी पहन हाथ में एक लट्ठ लेकर करतब दिखा रही है।  उसके चारों तरफ लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा है और सभी महिला को देख रहे हैं। थोड़ी ही देर बाद महिला हाथ में तलवार लेती है और तलवारबाजी करना शुरु कर देती है। 
 

लोगों ने महिला के हुनर को सराहा- 
लोगों महिला के इस हुनर को देख काफी हैरान हुआ , और  महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को अबतक कई हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं।  साथ ही लोग कमेंट्स में महिला की सराहना कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static