नाक में एक हफ्ते तक फंसे रहे चॉपस्टिक, फिर जो हुआ उसे देख हर कोई रह गया दंग

punjabkesari.in Friday, Jul 09, 2021 - 06:46 PM (IST)

दुनियाभर से कई ऐसे अजीबोगरीब मामले सामने आते हैं जिसे सुनकर इंसान सोच में पड़ जाता है। हालांकि इनमें से कुछ मामले दिल दहला देने वाले होते हैं। ऐसा ही कुछ ताइवान की एक महिला के साथ हुआ। जिसके चेहरे की सर्जरी कर डाॅक्टरों ने दो चॉपस्टिक के टुकड़े निकाले। जो उसकी साइनस (नाक के आसपास चेहरे की हड्डियों के भीतर नम हवा के रिक्त स्थान) में एक हफ्ते से फंसे हुए थे और महिला को इस बात का पता भी नहींं चला। 

एक हफ्ते तक नाक में रहा चॉपस्टिक 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 29 वर्षीय महिला की अपनी बहन के साथ हिंसक लड़ाई हो गई थी। इस दौरान खाने की मेज पर चॉपस्टिक से उसकी बहन ने उस पर हमला किया। महिला ने बताया कि हमले के बाद उसकी नाक से खून बहने लगा और उसकी बाईं आंख में भी सूजन आ गई थी। जिसके बाद वह डाॅक्टर के पास गई। डाॅक्टर ने उसकी नाक का एक्स-रे भी किया जिसमें कुछ भी असामान्य नहीं दिखा। महिला वापिस घर आ गई। 

PunjabKesari

जैसे-जैसे दिन बीतते गए महिला को संदेह होने लगा कि जितना उसने सोचा था उसके घाव उससे कहीं अधिक गंभीर थे। उसकी बहन ने जिस प्लास्टिक की चॉपस्टिक से उस पर हमला किया था, उसके टुकड़े गायब थे। उसे लग रहा था कि उसकी नाक में कुछ फंसा हुआ है।

एक 1.4 इंच तो दूसरा 2 इंच लंबा 

महिला अस्पताल गई और डॉक्टरों को इस बारे में बताया। जब जांच की गई तो पता चला कि चॉपस्टिक के टुकड़े उसके नाक सेप्टम (दो नासिका मार्ग को विभाजित करने वाली दीवार) में घुस गए थे। जिसके बाद उसका सीटी स्कैन हुआ, जिसमें पता चला कि उसके साइनस में गहरे चॉपस्टिक के दो बड़े टुकड़े फंसे हुए थे। प्लास्टिक चॉपस्टिक के टुकड़ों में से एक लगभग 1.4 इंच (3.5 सेंटीमीटर) और दूसरा 2 इंच (5 सेंटीमीटर) लंबा था। 

PunjabKesari

द जर्नल ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन में 24 जून को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार महिला की नाक से चॉपस्टिक के टुकड़ों को हटाने के लिए सर्जरी की गई। इस दौरान डॉक्टरों ने कहा कि हालांकि मरीज के चेहरे पर चॉपस्टिक थी, लेकिन उसकी त्वचा पर केवल दो छोटे-छोटे घाव थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Related News

static