काश... लड़कियां पूछ पाती अपने ब्वॉयफ्रैंड से ये 7 सावल!

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 10:40 AM (IST)

लड़कियों के दिमाग में लड़को को लेकर बहुत से सवाल चलते रहते हैं, जिसे जानने के लिए वह बेताब रहती हैं। लड़के तो अपने मन की बात आसानी से पूछ लेते हैं लेकिन लड़को से कुछ भी पूछने में हिचकिचाती है कि पता नहीं वो क्या सोचेगा। अक्सर देखा जाता है कि लड़कियां लड़को से कुछ बातें पूछना तो चाहते हैं लेकिन पूछ नहीं पाते। जी हां, लड़कियां अपने मेल फ्रैंड या पार्टनर से कोई सवाल पूछने से पहले 10 बार सोचती हैं। अब आप पूछ पाएं या नहीं लेकिन हम आपके लिए उन्हीं सवालों की लिस्ट लाए हैं जिनका जवाब आप भी लड़कों से जानना चाहती होंगी।
 

1. जहां देखो बाल ही बाल.. कैसा लगता है?
लड़कियां अपने अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए न वैक्सिंग-थ्रेडिंग करवाती हैं लेकिन लड़को इन सबकी टेंशन ही नही होगी। अक्सर लड़को से पूछना चाहती हैं कि जहां देखो बाल ही बाल.. तुम्हे कैसा लगता है?
 

2. क्या तुम्हारे दिमाग में दिनभर एक ही चीज चलती है?
लड़के अक्सर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक टाइम स्पेंड करने के बारे में सोचती रहते हैं। ऐसे में लड़कियों के मन में एक ही सवाल आता है कि क्या वह दिनभर एक ही चीज के बारे में सोचते रहते हैं लेकिन वह अपने पार्टनर से यह सवाल पूछ नहीं पाती।
 

3. तुम एक्साइटेड होते हो तो सबको पता चल जाता है, अजीब नहीं लगता?
लड़के किसी भी चीज को लेकर एक्साइटेड होते हैं तो अजीब-अजीब हरकतें करने लगते हैं, जिसे देखकर लड़कियां यही सवाल सोचती है। मगर वह यह सवाल पूछ तो नहीं सकती।
 

4. कहीं भी शुरू हो जाते हो!
तुम लोग ऐसे ही सड़क के किनारे, गलियों में, कहीं भी खड़े होकर शुरू हो जाते हो, दीवारों की ऐसी-तैसी कर देते हो। ऐसे में लड़कियों का सिर्फ एक ही सवाल होता है जिसे वह पूछ नहीं पाती कि तुम कहीं भी शुरू हो जाते हो तुम्हे अजीब नहीं लगता।
 

5. इमोशनस के नाम पर तुम्हारी बत्ती क्यों गुल हो जाती है?
वैसे तो लड़के खुद को लेकर बड़ी-बड़ी डींगे हाकते हैं लेकिन इमोशनस का नाम आते ही वह पीछे हट जाते हैं। वह अपने दिल की बात कहने में भी हिचकिचाने लग जाते है, जिसे देखकर लड़कियां मन में यही सवाल सोचती हैं।
 

6. क्या तुम लोग मूवी देखकर रोते या कोई भी ऊट-पटांग हरकतें करते हो?
लड़कियां अक्सर फिल्में देखकर इमोशनल हो जाती हैं और फिल्मों से कनेक्ट हो जाती है लेकिन लड़के उनकी इस बात का मजाक उड़ाते हैं। ऐसे में जब लड़के फिल्म देखते हैं तो आपका भी अपने पार्टनर या मेल फ्रेंड से यही सवाल पूछने का दिल करता है।
 

7. इतनी गंदगी में इतने खुश कैसे रह लेते हो?
यह तो हर लड़के की आदत होती है कि वह न ही अपने कमरे को साफ करते हैं और न ही रोज नहाते हैं। वैसे तो कुछ लड़कियां लड़को से ये सवाल पूछ लेती हैं लेकिन कुछ लड़कियां अपने मेल फ्रेंड से यह सवाल पूछने में हिचकिचाती है कि तुम इतनी गंदगी में खुश कैसे रह लेते हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static