सर्दियों में बच्चों के लिए वरदान है ये फूड्स, पेरेंट्स बनाए Diet का हिस्सा

punjabkesari.in Thursday, Dec 22, 2022 - 11:25 AM (IST)

कड़कती सर्दी ने दस्तक देना शुरु कर दी है,इस मौसम का सबसे पहला असर बच्चों पर पड़ता है। ठंड के मौसम में बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है जिसके कारण उनका शरीर बीमारियों से घिरने लगता है। ऐसे में पैरेंट्स को बच्चों का खास ध्यान रखना पड़ता है। सर्दी के मौसम में बच्चे को बीमारियों से बचाने के लिए आप उनकी डाइट में कुछ हैल्दी फूड्स शामिल कर सकते हैं। यह फूड्स बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

गुड़ 

गुड़ का सेवन आप सर्दियों में बच्चों को करवा सकते हैं। इससे उनके शरीर में गर्माहट रहेगी और इंफेक्शन से लड़ने में भी सहायता मिलेगी। एक्सपर्ट्स के अनुसार, खांसी-जुकाम में अदरक के साथ गुड़ का सेवन करने से समस्या में आराम मिलता है। स्वीट डिश के तौर पर आप बच्चों को गुड़ खिला सकते हैं। इसके अलावा दूध में भी गुड़ डालकर आप बच्चे को दे सकते हैं। 

PunjabKesari

मौसमी फल और सब्जियां 

मौसमी फल और सब्जियां खिलाकर आप बच्चे को स्वस्थ रख सकते हैं। प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सब्जियां आप बच्चे को खिला सकते हैं इन पोषक तत्वों का सेवन करने से शरीर में इम्यूनिटी मजबूत बनती है। ब्रोकली, पालक, मेथी जैसी हरी सब्जियां आप बच्चों को खिला सकते हैं। अनार, सेब, संतरे जैसे फल भी आप बच्चे को खाने के लिए दे सकते हैं।  

सूप 

सब्जियों का सूप बनाकर आप सर्दियों में बच्चे को दे सकते हैं। टमाटर का सूप बच्चे को रिफ्रेश करने और एनर्जी देने में मदद करता है। इसके अलावा टमाटर में विटामिन-सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करती है। पालक, ब्रोकली, मशरुम, चुकंदर जैसी चीजों से तैयार सूप आप बच्चे को बनाकर दे सकते हैं। इन सब्जियों में फाइबर, खनिज, विटामिन्स  पाए जाते है जो बच्चों को हैल्दी रखने में मदद करेंगे। 

PunjabKesari

अंडा 

अंडा आप सर्दियों में बच्चों को खाने के लिए दे सकते हैं। प्रोटीन, विटामिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मिनरल्स जैसे पोषक तत्व अंडे में पाए जाते हैं यह पोषक तत्व शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। अंडा खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और बच्चे की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। बच्चों को आप उबला हुआ अंडा या फिर ऑमलेट बनाकर दे सकते हैं। 

घी 

सर्दियों में घी आप बच्चे को खाने के लिए दे सकते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी, इसके अलावा आंखों के लिए, डाइजेस्टिव सिस्टम और त्वचा के लिए घी बहुत ही फायदेमंद होता है। घी का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। आप सर्दियों में घी बच्चे की डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

ड्राई फ्रूट्स 

ड्राई फ्रूट्स बच्चे के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें फैटी एसिड, विटामिन्स, फैट और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। बादाम, काजू, अखरोट, अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स भी आप बच्चे को दे सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स शरीर को एनर्जी भी मिलती है और बीमारियों से भी बचाव करेंगे। ड्राई फ्रूट्स दूध में मिलाकर आप स्नेक्स के रुप में सेवन कर सकते हैं। 

कीवी, अमरुद, संतरा और आंवला 

कीवी, अमरुद, संतरा जैसे फल आप बच्चे को दे सकते हैं। इनमें विटामिन-सी पाया जाता है जो बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं। आंवला भी सर्दियों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आंवला आप बच्चे को कैंडी या पिर कच्चा खाने के लिए दे सकते हैं। 

PunjabKesari

 शकरकंदी 

स्वाद से मीठी शकरकंदी आप बच्चे को खाने के लिए दे सकते हैं। इसमें विटामिन-सी, बीटा कैरोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो बच्चे की आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा शकरकंद में पोटैशियम, फाइबर भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो बच्चे के शारीरिक विकास में मदद करते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static