पति के साथ कभी ये बातें शेयर नहीं करती पत्नी, छुपाकर रखती है अपने राज

punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2022 - 01:46 PM (IST)

पति पत्नी का रिश्ता बाकी सभी रिश्तों से अलग होता है। ये रिश्ता झूठ पर नहीं टिका होना चाहिए, अगर कोई भी  झूठ का सहारा लेता है तो कभी ना कभी रिश्ते में कड़वाहट आ ही जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत सी पत्नियां अपने पति से कई बातें छुपाती हैं। क्योंकि हर किसी के जीवन में कुछ ऐसा होता है जसे वह किसी के साथ शेयर नहीं कर सकते। आज हम ऐसी कुछ बातों का जिक्र कर रहे हैं जिसे पत्नी अपने पति के साथ शेयर करना पसंद नहीं करती है

PunjabKesari
क्रश 

लगभग हर महिला कभी ना कभी किसी के प्रति आकर्षित होती ही है, लेकिन वह अपने सीक्रेट क्रश को  किसी के साथ शेयर करना पसंद नहीं करती है। कई बार अपने रिश्ते को बचाने के लिए भी वह ये बात भूलकर भी पति के सामने नहीं करती।

PunjabKesari

बचे हुए पैसे


हर महिला के पास पैसे बचाने और उसे छुपाए रखने की कला होती है। वह घर के छोटे-बड़े खर्चों को मैनेज करने के दौरान पैसे बचाती रहती हैं, जो जरुरत में उनके काम आते हैं। हालाकि वह इन पैसों को पति से छुपाने की हरसंभव कोशिश करती है। 

PunjabKesari

 सहेलियों की बातें 

ये बात तो हम जानते हैं कि सहेलियों के बीच घंटों- घंटों बातें होती है। महिलाएं अपनी सहेलियों को सब कुछ बता देती हैं लेकिन पति को हमेशा यही कहती हैं कि उसने ये बात किसी से नहीं कही है। ऐसे में वह पति से  कुछ बातें छुपाती है। 

PunjabKesari
मायके की बातें

लड़कियां अपने पति से मायके की बात सबसे ज्यादा छुपाती है । वह कोशिश करती है कि  मायके की संपति के बारे में वह किसी को ना बताए।  कई बार मायके वालों की परेशानियों को भी खुद ही संभाल लेती है। 

PunjabKesari

अपने मन की बात 

पति-पत्नी के बीच कई बार ऐसी बातें हो जाती है जिन्हें लेकर दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाती है। लेकिन लड़ाई -झगड़े से बचने के लिए वह चुपचाप  पति की हां में हा मिला देती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static