Health Update: चांदी के गिलास में पानी पीने से आपको मिलेंगे ये फायदे

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2020 - 01:54 PM (IST)

आज कल लोग बाजार से बर्तन खरीदते वक्त उसकी सुंदरता देखते हैं कि कौन सा बर्तन दिखने में सुंदर लग रहा है लेकिन बर्तनों के चुनाव से हमारी सेहत पर काफी असर पड़ता है। आप ने कईं बार सुना होगा और देखा भी होगा कि पहले के समय में लोग घरों में चांदी के बर्तन रखते थे। इसके पीछे भी एक कारण होता था। दरअसल चांदी के बर्तन में पानी पीने से आपकी सेहत को बहुत सारे फायदे होते हैं। 

PunjabKesari

हालांकि बहुत से ऐसे बुजुर्ग हैं जो आज भी चांदी के बर्तनों में ही खाते-पीते हैं। अगर आप चांदी के बर्तन में पानी नहीं पीते तो आज से ही पीना शुरू कर दें क्योंकि इससे आपके शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। वजन घटाने से लेकर सर्दी जुकाम को दूर भगाने तक चांदी के गिलास में पानी पीने से आपके शरीर को लाजवाब फायदो होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं। 

1. इम्यून सिस्टम होता है बेहतर

आज के समय में लोगों का खान पान इतना अच्छा नहीं है। हर एक व्यक्ति को इम्यून सिस्टम के कारण कईं सारी परेशानियां होती हैं। वहीं चांदी के गिलास में या बर्तन में पानी पीने से आपके शरीर के अंदर चांदी के तत्व ही जाते हैं जिससे आपका इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है। 

2. बढ़ता वजन होगा कम 

PunjabKesari

वजन कम करने में भी यह तरीका बहुत कारगर है। रोज सुबह खाली पेट चांदी के बर्तन में पानी पीने से आपका वजन कम होता है। दरअसल इस बर्तन में पानी पीने से आपका मेटॉबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे वजन कम होता है। 

3.  मिलती है ठंडक 

शरीर को इससे ठंडक मिलती हैं। चांदी के गिलास में पानी पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। आप ने यह भी देखा होगा कि जिन लोगों को ज्यादा गुस्सा आता है उन्हें चांदी के बर्तन में पानी पीने की सलाह दी जाती है। 

4. सर्दी-जुकाम की समस्या होती है दूर 

चांदी के गिलास में पानी पीने से सर्दी जुकाम की समस्या भी दूर रहती है। कईं लोगों का शरीर ऐसा होता है कि उन्हें सर्दी गर्मी दोनों सीजन में ही जुकाम की समस्या रहती है ऐसे में अगर आप भी सर्दी जुकाम से राहत पाना चाहते हैं तो चांदी के गिलास में पानी पीएं। 

5. तनाव को करता है दूर

PunjabKesari

चांदी शांती का प्रतीक मानी जाती है। जिन लोगों को ज्यादा गुस्सा आता है उन्हें चांदी के गिलास में पानी पीने के लिए कहा जाता है। इससे तनाव भी दूर रहता है। आपको अगर कोई आंखों के संबंधी परेशानी है तो वह भी दूर रहती है।

6. इंफैक्शन का खतरा कम 

आप जब दूसरे बर्तन का इस्तेमाल करते हैं तो आप में इंफैक्शन का खतरा बना रहता है लेकिन जब आप चांदी के बर्तन में पानी पीते हैं तो इसमें आपके शरीर को इंफैक्शन कम होती है। इसका कारण है कि यह बैक्टीरिया फ्री होते हैं। 

7. चेहरे को भी मिलते हैं फायदे 

PunjabKesari

चांदी के बर्तन में पानी पीने से सेहत को तो लाभ मिलते ही हैं वहीं दूसरी ओर आपके चेहरे पर मौजूद लाइनें, डार्क सर्कल्स और झुर्रियां भी दूर होती हैं। इसके साथ चेहरे पर ग्लो भी आता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static