रिलेशनशिप में होकर भी क्यों शादी से कतराती हैं लड़कियां?

punjabkesari.in Thursday, Jan 28, 2021 - 04:36 PM (IST)

आज का जमाना काफी मॉर्डन है। रिलेशनशिप में होना तो बहुत आम बात हो गई है। आज का समय बदलता जा रहा है पहले जहां लड़कियों के घरवालों को लव मैरिज से प्रॉब्लम होती थी लेकिन अब परिवार वाले लड़की को अपना जीवनसाथी चुनने के लिए पूरी आजादी देते हैं। लेकिन लड़कियां रिलेशनशिप में तो आ जाती हैं लेकिन बात जब शादी की आती है तो वह अक्सर सोच विचार में पड़ जाती हैं। बहुत सारी लड़कियों की सोच यह होती है कि उन्हें पढ़ना है और जीवन में खुद के पैरों पर खड़े होना है हां शादी न करने का एक कारण यह भी हो सकता है लेकिन इसके अलावा और भी बहुत सारे कारण होते हैं जिसकी वजह से लड़कियां शादी से कतराती हैं और दूर भागती हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो इसका कारण जान लीजिए। 

PunjabKesari

1. जिम्मेदारियां न लेने वाली 

शादी से कतराने का और बार-बार शादी को ना करने का एक कारण ये भी हो सकता है कि कुछ लड़कियां जिम्मेदारियां नहीं संभाल पाती हैं। उन्हें अपनी जिंदगी में कोई भी नई जिम्मेदारी पसंद नहीं होती है। देखा जाए तो शादी के बाद तो बहुत सारी जिम्मेदारीयां सिर पर पड़ जाती है। हमें एक नहीं बल्कि दो परिवारों को देखना पड़ता है लेकिन कुछ लड़कियां अपनी लाइफ पूरी आजादी से मनाना चाहती होती हैं इसलिए वह शादी से कतराती हैं। 

2. करियर के कारण 

आज कल बहुत सारी लड़कियां इसलिए शादी नहीं करवाती हैं क्योंकि उनके लिए शादी नहीं बल्कि अपना करियर जरूरी होता है। ज्यादा तक लड़कियां इसी वजह से शादी नहीं करती हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि लड़कियों को शादी के बाद पढ़ने या फिर काम करने की आजादी नहीं मिलती लेकिन वह अपने किसी पर निर्भर न होकर खुद अपनी लाइफ की हीरो बनना चाहती हैं। 

3. टूटते रिश्तों को देखकर 

PunjabKesari

हम अपने आस-पास जो देखते हैं हमारी सोच वैसी ही बन जाती है। कईं बार ऐसा देखा जाता है कि हम अपनी लाइफ में इतने टूटे हुए रिश्ते देख लेते हैं कि हमारा रिश्तों से और शादी से विश्वास उठ जाता है। ऐसी स्थिती में लड़कियों के मन में एक डर बैठ जाता है कि वह अगर शादी करवाएंगी तो उनके साथ भी ऐसा ही कुछ होगा इसलिए लड़कियां शादी से कतराती हैं।

4. मां से दूर होने का दुख 

लड़कियों को शादी करके अपने घर जाना ही पड़ता है लेकिन लड़कियां अपने घर में सबसे ज्यादा करीब मां के होती हैं। मां के साथ वह लाड प्यार करती हैं, अपनी बातें शेयर करती हैं और मां भी बेटी के साथ पूरा लाड करती है। लेकिन यह जरूरी तो नहीं कि शादी के बाद आपको वहां घर जैसे माहौल ही मिले। 

5. कमिटमेंट पूरा न होने का डर

PunjabKesari

अब ऐसा नहीं है कि कमिटमेंट से सिर्फ पुरूष घबराते हैं बल्कि कईं बार महिलाएं भी कमिटमेंट निभाने से घबराती हैं। और एक यह कारण भी है कि महिलाएं शादी से डरती हैं और कतराती हैं। 

6. कहीं छिन न जाए आजादी 

एक अन्य कारण यह भी है कि लड़कियों को शादी से पहले कोई रोकने और टोकने वाला नहीं होता है लेकिन शादी के बाद उन्हें ससुराल वालों की हर बात माननी पड़ती है और उनके कायदे कानूनों के हिसाब से चलना पड़ता है जिसके कारण महिलाओं को अपनी आजादी छिनने का डर लगा रहता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static