ओह! तो इसलिए महिलाएं चाहती है उनका पति हो Good cook

punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2017 - 06:04 PM (IST)

अधिकतर लड़कियां केयरिंग पति के साथ-साथ चाहती है कि उनका होने वाला हसबैंड अच्छा कुक भी हो। दरअसल ऐसा इसलिए भी है क्योंकि पूरे दिन जिम्मेदारियों के चलते पति-पत्नी को आपस में बैठकर बातें करने का मौका नहीं मिल पाता है। ज्यादातर महिलाएं अपने पति के साथ अच्छा टाइम बिताने के लिए ऐसा चाहती है। इसके अलावा और भी कई कारण होते है जिनकी वजह से लड़कियां चाहती है कि उनका पति अच्छा कुक हो। 


प्यार का अहसास 


घर के काम में महिलाएं इतनी व्यस्त हो जाती है कि उनके अपने पति से प्यार से बात करने तक का समय नहीं होता। पति को अपना प्यार महसूस करवाने के लिए वह चाहती है कि उनका पति खुद खाना पकाएं।

संतुलन बनाएं ऱखना
किचन में कई छोटे-छोटे काम होते है जिनमें महिलाएं उलझकर रह जाती है। महिलाएं चाहती है कि यदि उनका पति काम में हाथ बटाए तो हम दोनों के पास बैठकर बात करने का टाइम बच जाता है। किचन का काम बांटकर करने से संतुलन की स्थिति बनी रहती है। 

बच्चों को मिलती है सीख


बच्चा हर व्यवाहरिक ज्ञान अपने पेरेंट्स से ही सीखता है। अगर पुरूष महिलाएओं के साथ मिलकर काम करेंगे तो बच्चा भी सीखें। वह भी अपनी मम्मी के काम में हाथ बांटा करेगा। इसके अलावा बच्चे की यह आदत उनके भविष्य के लिए भी अच्छी साबित होगी। 

साथ समय बिताना
बिजी लाइफ के चलके पति-पत्नी के दूसरे के साथ बैठने कर बात करने तक का टाइम नहीं निकाल पाते। एक यहीं जरियां है जिस वक्त वह एक-साथ होते है और अपने मन की बातें शेयर करते है। 

लाइफ में कुछ नया भी हो


वैसे किचन में काम करना महिलाओं की ही दिनचर्या का हिस्सा हैलेकिन लाइफ में कुछ नया भी होना चाहिए। तो क्यों न पति-पत्नी दोनों मिलकर पूरे परिवार के लिए खाना बनाएं। इससे पति भी खुश रहेगी। 
 

Punjab Kesari