स्किन के लिए क्यों फायदेमंद है विटामिन ई कैप्सूल?

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2020 - 10:37 AM (IST)

विटामिन ई एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है, जो आंखों, दिल व दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है। मगर, इसके अलावा विटामिन ही एंटी-एजिंग समस्याओं से बचाने में भी मदद करता है। जी हां, विटामिन ई कैप्सूल जैल ना सिर्फ आपको यंग रखती हैं बल्कि इससे आप पिंपल्स, डार्क सर्कल्स जैसी समस्याओं से भी बचे रहते हैं। यही नहीं, विटामिन ई कैप्सूल बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। चलिए आज हम आपको बताते हैं विटामिन ई कैप्सूल के फायदे...

झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा

विटामिन ई कैप्सूल जैल व एलोवेरा जेल को मिलाकर सोने से पहले हल्के हाथों से मसाज करें और ओवरनाइट के लिए छोड़ दें। सुबह नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आप एंटी-एजिंग समस्याओं से बचे रहेंगे और झुर्रियों की समस्या भी नहीं होगी।

Smart second skin reduces eye bags and wrinkles – or so it seems ...

आंखों के नीचे गायब होंगे काले घेरे

विटामिन ई और बादाम तेल को मिलाएं। इससे आखों के नीचे रात को सोने से पहले मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से डार्क सर्कल्स गायब हो जाएंगे।

फटी एड़ियों की छुट्टी

विटामिन ई में 1 टीस्पून वैसलीन मिक्स करके रात को सोने से पहले एड़ियों पर लगाएं और जुराबें पहन लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से फटी एड़ियों की समस्या दूर हो जाएगी।

होंठों को बनाएं खूबसूरत

विटामिन ई जैल, 1 टीस्पून शहद मिक्स करके होंठों पर लगाए और रातभर के लिए छोड़ दें। इससे होंठो का रुखापन दूर होगा और वो सॉफ्ट भी होंगे।

बेहतरीन क्लींजर

विटामिन-ई एक बेहतरीन क्लींजर है, जो त्वचा पर जमी गंदगी व डेड स्किन सेल्स को निकालने में मदद करता है।

Vitamin E Oil: 6 Natural Health Benefits for Skin & Hair - Dr. Axe

यूवी किरणों से बचाव

विटामिन-ई सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में भी मदद करता है। साथ ही इससे टैनिंग की समस्या भी दूर होती है।

आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाए

विटामिन-ई जैल से आइब्रोज की मसाज करके ओवरनाइट के लिए छोड़ दें। आप चाहें तो इसे पलकों पर भी लगा सकते हैं। इससे आइब्रो व पलकों की ग्रोथ बढ़ेगी।

बालों को बनाएं शाइनी

दही में विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर स्कैल्प व बालों पर लगाएं। आप चाहें तो दही की बजाए नारियल तेल की यूज कर सकते हैं। इससे फ्रिजी बालों की समस्या दूर होगी और वो शाइनी व सिल्की होंगे।

Top 6 beauty benefits of castor oil: Vitamin E rich castor oil can ...


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static