विदेशी लड़कियों की भी पहली पसंद होते हैं भारतीय लड़के, मर-मिटती हैं इन खूबियों पर

punjabkesari.in Saturday, Dec 05, 2020 - 12:05 PM (IST)

दुनियाभर में अलग-अलग धर्म, रीति-रिवाजों व परंपराओं को मानने वाले लोग रहते हैं। मगर बात शादी के लिए लाइफ पार्टनर को चुनने की करें तो एक स्टडी के मुताबिक इसके लिए भारतीय लड़कों को एकदम परफेक्ट माना जाता है। ये लड़के अपने रीति-रिवाजों को मानने के साथ पार्टनर व घर-परिवार की खुशी का भी बखूबी ध्यान रखते हैं। इसके चलते विदेशी लड़कियों की भी शादी के लिए पहली पसंद भारतीय लड़के होते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर विदेशी लड़कियां भी भारतीय लड़कों से जल्दी क्यों इंप्रेस हो जाती है। 

परिवार का साथ देना 

भारतीय लड़के अपने घर-परिवार को लेकर एक लड़की की तरह ही इमोशनल होते हैं। ऐसे में वे अपने परिवार व पार्टनर की हर छोटी-बड़ी खुशी का ध्यान रखने के लिए उनकी ख्वाहिशों को पूरा करने की कोशिश करते हैं। इनके इसी स्वभाव के चलते इनकी शादीशुदा जिंदगी बेहद ही खूबसूरती से बीतती है। साथ ही लाइफ खुशनुमा होकर रिश्ते में मजबूती आती है।

PunjabKesari

जिम्मेदारियों को समझने वाले 

पश्चिमी देशों की तुलना में भारतीय लड़के अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी सचेत होते हैं। वे अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से समझने के साथ उसे निभानी की जी तोड़ मेहनत करते हैं। ऐसे में वे भारतीय लड़के अपने काम से भागने की जगह उसे पूरा करने में विश्वास रखते हैं। मगर वहीं दूसरे देशों के बहुत-से लड़के अपनी जिम्मेदारियों को इग्नोर करके खुद के करियर व लाइफ को पहल देते हैं। ऐसे में उनके लिए खुद से बढ़कर कुछ भी नहीं होता है। इनकी इसी खूबी के चलते विदेशी लड़कियां भी इनसे जल्दी इंप्रेस हो जाती है। 

रीति-रिवाजों को सम्मान देने वाले

भारत धार्मिक संस्कृति से भरा देश है। यहां पर बहुत से रीति-रिवाज, व्रत व त्योहारों को मनाने की प्रथा है। ऐसे में लड़कियों के साथ लड़के भी हर समारोह में शामिल होना अपना फर्ज समझते हैं। इस तरह वे अपने संस्कृति से जुड़ने से परिवार व अन्य रिश्तेदारों के साथ भी घुल-मिल कर रहते हैं। 

ज्वाइंट फैमिली में रहना 

भारत में आज भी बहुत से घरों में लोग ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं। ऐसे में एक साथ रहने से वे अपने रीति-रिवाजों, धर्म आदि को अच्छे से सीखते हैं। साथ ही बचपन से ही उस माहौल में रहने के चलते भारतीय लड़के अच्छे संस्कार को पाते हैं। 

PunjabKesari

अधिकतर लोग जीवनभर निभाते हैं साथ 

अगर हम कुछ बातों व मामलों को छोड़ दे तो भारतीय लड़के अपने जीवनसाथी के साथ दिल से जुड़ते हैं। ऐसे में वे उनके जीवनभर रिश्ता निभाते हैं। वे इस बात को बखूबी समझते हैं कि जीवन में उतार-चढ़ाव आना आम बात है। ऐसे में वे अपनी मैरिड लाइफ में लड़ाई-झगड़े व तनाव भरी स्थिति होने के बावजूद भी साथी का साथ नहीं छोड़ते हैं। साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। 

सम्मान देना 

दूसरे देशों की तुलना में भारतीय लड़के हर किसी को सम्मान देते हैं। ऐसे में वे अपने और अपने साथी के परिवार को भी पूरा सम्मान देते हैं। वे अपनी खुशी के साथ अपने जीवनसाथी व उनके परिवार का भी ध्यान रखते हैं। 

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static