चैत्र नवरात्रि: व्रत में क्यों खाते हैं सेंधा नमक? जानें सेहत से जुड़े 9 फायदे

punjabkesari.in Tuesday, Mar 29, 2022 - 11:33 AM (IST)

नवारात्रि का पावन त्योहार इस साल 2 अप्रैल से शुरु हो रहा है। माता रानी की कृपा पाने के लिए पूरे 9 दिनों तक देवी दुर्गा के नौ रुपों की पूजा व व्रत किया जाता है। इस दौरान कुछ लोग फलाहारी का सेवन करने से साथ सेंधा नमक खाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि साधारण की जगह सेंधा नमक सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है। चलिए आज हम आपको सेंधा नमक खाने के कुछ लाजवाब फायदे बताते हैं, जिसे जानने के बाद आप व्रत ही नहीं बल्कि रोजाना भी इसका सेवन करना शुरु कर दोंगे।

क्यों करते हैं सेंधा नमक का सेवन?

इसे नमक का शुद्ध रूप माना जाता है। इसे बनाने में केमिकल प्रोसेस से गुजरना नहीं पड़ता है।  इसकी जगह साधारण नमक को तैयार करने में कई केमिकल प्रोसेस से गुजरना पड़ता है, जिसके कारण इसके जरूरी पोषक तत्व कम हो जाते हैं। ऐसे में सेंधा नमक शुद्ध और पोषक तत्वों से भरपूर रहता है और इसका सेवन करने से शरीर को सभी जरूरी तत्व आसानी से मिल जाते हैं। चलिए जानते हैं सेंधा नमक के फायदे

. पाचन तंत्र करें दुरुस्त

इसका सेवन करने से पाचन क्रिया तेजी से बढ़ती है। इससे पेट दर्द, जलन, कब्ज, एसिडिटी सूजन और अपच आदि समस्याओं से बचाव रहता है। इसमें मौजूद मिनरल्स मल त्याग को तेज करते हैं। इसे आंत में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है। सोने से पहले गुनगुने पानी में 1-2 चुटकी नमक और आधा नींबू मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।

. उल्टी व जी मचलाने से राहत

उल्टी व जी मचलाने की परेशानी होने पर नींबू के रस में थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर खाने से फायदा मिलता है।

. आंखों के लिए फायदेमंद

सेंधा नमक विटामिन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नेशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है।

. ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

इसमें कैल्शियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। सेंधा नमक का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। ऐसे में ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

. थकान व कमजोरी करे दूर

जो लोग जल्दी थक जाते हैं उन्हें अपनी डेली डाइट में सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे खाने से बॉडी रिलैक्स होती है। थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।

. तनाव से बचाए

सेंधा नमक शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हॉर्मोन्स में बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। इसतरह इसके सेवन से तनाव व स्ट्रेस दूर रहता है।

. इम्यूनिटी करे बूस्ट

सेंधा नमक में अन्य खनिजों के साथ विटामिन K होता है जो इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट करने में मदद करता है। विटामिन हड्डियों में मजबूती भी दिलाता है।

. मांसपेशियों की ऐंठन से राहत

सेंधा नमक सोडियम क्लोराइड का एक शुद्ध रूप है, जिसमें पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है। ये खनिज शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन से निपटने में मदद करने के साथ मांसपेशियों में ऐंठन से राहत दिलाते हैं। प्रभावित जगह पर दर्द से राहत पाने के लिए गुनगुने पानी में चुटकीभर सेंधा नमक मिलाकर पीएं।

. वजन घटाए

सेंधा नमक शरीर से फैट सेल्स को हटाने में मदद करता है। इसके साथ ही इसे खाने से फूड क्रेविंग कंट्रोल होती है। ऐसे में वजन घटाने में मदद मिलती है।

 

Content Writer

neetu