धर्मेंद्र जी का अंतिम संस्कार बिना राजकीय सम्मान के क्यों हुआ? जानें बड़ा कारण
punjabkesari.in Tuesday, Nov 25, 2025 - 03:24 PM (IST)
नारी डेस्क : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। 1935 में जन्मे धर्मेंद्र ने 1958 में टैलेंट हंट जीतकर बॉलीवुड में कदम रखा था। अपने लंबे करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम करने वाले धर्मेंद्र ने पॉलिटिक्स में भी कदम रखा और 2004 में बीकानेर से सांसद चुने गए। धर्मेंद्र को उनके शानदार योगदान के लिए पद्म भूषण और कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इसके बावजूद, उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के बिना किया गया, जिसके पीछे परिवार की ओर से प्रशासन को समय पर सूचना न देने को मुख्य वजह बताया जा रहा है।
राजकीय सम्मान से वंचित क्यों रहे धर्मेंद्र?
सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र के निधन की जानकारी प्रशासन को तुरंत नहीं दी गई। राजकीय सम्मान की प्रक्रिया में परिवार को सरकार को आधिकारिक प्रस्ताव भेजना होता है, जिसमें मृतक की उपलब्धियां और सार्वजनिक सेवा का विवरण होता है। लेकिन धर्मेंद्र के परिवार ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की। अंतिम संस्कार की खबर मीडिया और इंडस्ट्री को तब मिली, जब उनका पार्थिव शरीर श्मशान घाट ले जाया जा रहा था। धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी सीधे श्मशान घाट पहुंचीं। वहीं, सलमान खान, अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे दिग्गज कलाकार अचानक जानकारी मिलने के बाद श्मशान घाट पहुंचे। शाहरुख खान अंत में पहुंचे, जब अंतिम संस्कार पूरा हो चुका था।
यें भी पढ़ें : 2 पत्नियां 6 बच्चे, धर्मेंद्र की 450 करोड़ की संपत्ति किसे मिलेगी? जानिए कौन बनेगा वारिस
धर्मेंद्र के अवॉर्ड और सम्मान
धर्मेंद्र को सिनेमा में उनके योगदान के लिए 1997 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके बाद 2012 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्म भूषण सम्मान मिला। राजकीय सम्मान पाने के लिए परिवार को प्रशासन को सूचना देनी होती है, साथ ही रिक्वेस्ट लेटर में मृतक की उपलब्धियों, पुरस्कार और सार्वजनिक सेवा का विवरण शामिल करना पड़ता है। परिवार की सहमति, डेथ सर्टिफिकेट और पहचान पत्र जैसे दस्तावेज़ों के बाद प्रशासन मृतक की उपलब्धियों को देखकर राजकीय सम्मान की मंजूरी देता है। मंजूरी मिलने पर सरकारी ऑफिसर्स की उपस्थिति में सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है।
किन बॉलीवुड हस्तियों को मिल चुका है राजकीय सम्मान?
कई बॉलीवुड सितारों को उनके योगदान के लिए राजकीय सम्मान मिल चुका है। इनमें शामिल हैं, मनोज कुमार, लता मंगेशकर, श्रीदेवी, शशि कपूर, पंकज उधास और दिलीप कुमार को जकीय सम्मान मिल चुका है। धर्मेंद्र का योगदान भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमूल्य रहा, लेकिन परिवार की जल्दबाजी और प्रशासन को समय पर सूचना न देने की वजह से उन्हें राजकीय सम्मान से वंचित रहना पड़ा।

