किसको मिलेगी BiggBoss OTT 2 की ट्रॉफी? दो Contestants में छिड़ी कांटे की टक्कर

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2023 - 06:37 PM (IST)

आज फैंस के पसंदीदा बिग-बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले है। कुछ ही देर में भारत को कंट्रोवर्शियल शो को अपना विजेता मिल जाएगा। वहीं टॉप 5 में शामिल सारे सदस्यों को वोट करने के लिए फैंस एड़ी चोटी का प्रयास कर रहे हैं। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बिग-बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी कौन अपने साथ घर लेकर जाता है। 5 सदस्यों में वैसे तो कड़ी टक्कर है लेकिन एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के फैंस के बीच तो मानो अलग जंग छिड़ी हुई है। अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव दोनों ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

लेटेस्ट ट्रेंड्स में आगे हैं ये कंटेस्टेंट्स 

बिग बॉस के फैनक्लब अलग-अलग ट्रैंडस के साथ अपने पसंदीदा फैंस के लिए लड़ रहे हैं। अगर बात लेटेस्ट ट्रैंडस की करें तो उसके अनुसार, पहले नंबर पर एल्विश यादव, दूसरे नंबर पर एल्विश यादव, तीसरे नंबर पर मनीषा रानी, चौथे नंबर पर पूजा भट्ट और बेबिका ध्रूवे  पांचवे नंबर पर है। 

आखिरी मिनटों में पल्ट सकती है बाजी 

एल्विश और अभिषेक के बीच ज्यादा वोटों का फासला नहीं है। दोनों के बीच मुकाबले की टक्कर चल र ही है। ऐसे में आखिरी मिनटों में क्या हो जाए कुछ नहीं कह सकते हैं। लेकिन हां सोशल मीडिया को देखकर यह जरुर कहा जा सकता है कि दोनों में से कोई एक ही शो का विजेता बनेगा। अभिषेक और एल्विश दोनों ने ही शो में बहुत ही अहम योगदान दिया है। इसलिए लोगों दोनों को एक डिजर्विंग विनर मानते हैं। यहां अभिषेक ने गेम में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है तो वहीं एल्विश ने वाइल्ड कार्ड के रुप में भी शो में एंट्री लेकर अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग बना ली है। 

PunjabKesari

एल्विश के सपोर्ट में हैं काफी लोग 

एल्विश एक यूट्यूबर हैं और सोशल मीडिया पर उनके फैंस अभिषेक मल्हान से भी ज्यादा हैं। इंस्टा फैंडम की मानें तो एल्विश के आगे अभिषेक कहीं पर भी नहीं दिखते हैं। जहां अभिषेक के इंस्टा पर 5M फैंस है वहीं एल्विश के 13.3 मिलियन्स फैन फॉलोइंग है। एल्विश के यूट्यूब पर 17M और अभिषेक के 7.59M सब्सक्राइबर्स हैं।

PunjabKesari

अब कौन किस पर भारी पड़ता है यह देखना काफी दिलचस्प होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Related News

static