बिग बॉस 20 में कौन-कौन आएगा? 2 कंटेस्टेंट्स के नाम कंफर्म, बाकी सितारों पर भी सस्पेंस
punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2026 - 12:14 PM (IST)
नारी डेस्क: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में है। शो को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं और फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन से सितारे एंट्री लेने वाले हैं। प्रीमियर से ठीक पहले मेकर्स ने दो कंटेस्टेंट्स के नाम की झलक भी दिखा दी है, जिसके बाद शो को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
6 सितंबर से शुरू होगा ‘बिग बॉस 20’
‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर को होने वाला है। शो को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा, जबकि दर्शक इसे कलर्स टीवी पर भी देख सकेंगे। जैसे-जैसे प्रीमियर की तारीख करीब आ रही है, कंटेस्टेंट्स को लेकर फैंस की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। मेकर्स ने अभी तक पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की है, लेकिन प्रोमो के जरिए कुछ चेहरों की पहचान करने का मौका जरूर दे दिया है।
दो कंटेस्टेंट्स के नाम हुए कंफर्म
मेकर्स ने हाल ही में कलर्स टीवी के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘बिग बॉस 20’ से जुड़े दो प्रोमो शेयर किए। इन प्रोमो में कंटेस्टेंट्स के चेहरे पूरी तरह से नहीं दिखाए गए थे, लेकिन फैंस ने वीडियो में नजर आए सितारों को पहचानने का दावा किया। पहले प्रोमो में एक लड़की डांस करती नजर आईं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि यह टीवी एक्ट्रेस कनिका मान हैं। कनिका टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं और उन्हें ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ जैसे शोज के लिए जाना जाता है। वहीं, दूसरे प्रोमो में ईशा रिखी की झलक देखने को मिली। इस प्रोमो में उनका चेहरा पूरी तरह से रिवील नहीं किया गया था, लेकिन उनके लुक और आवाज को लेकर फैंस ने पहचान कर ली। प्रोमो में ईशा काफी इमोशनल नजर आईं, जिसके बाद उनके शो में आने की चर्चा और तेज हो गई।
ये भी पढ़ें: रोहित शेट्टी ने आखिर क्यों Kareena Kapoor से मांगी थी माफी? सच सामने आते ही इमोशनल हो गई थीं बेबो
इन सितारों के नाम भी चर्चा में
कनिका मान और ईशा रिखी के अलावा भी कई नामों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अमन गांधी, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, खुशी दुबे, काजी तौकीर, अरिश्फा खान, युंग डीएसए उर्फ येदा युंग, उदिति सिंह, शोविक चक्रवर्ती, माही विज, गीता बसरा, रोहेड खान, रिह्या अहीर, लव गिल, ऋति तिवारी, नितेश राजपूत और आसिफ खान जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन नामों को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इनमें से कौन-कौन वास्तव में बिग बॉस के घर में एंट्री लेगा, इसका पता प्रीमियर के दौरान ही चलेगा।
‘बिग बॉस 20’ में होगा ‘वरदान’ का ट्विस्ट
इस बार शो के फॉर्मेट में भी एक दिलचस्प बदलाव देखने को मिलने वाला है। ‘बिग बॉस 20’ की थीम ‘वरदान’ रखी गई है, जिसे एक्स्ट्रा लाइफलाइन से जोड़कर देखा जा रहा है। इस ट्विस्ट के तहत अगर गेम के दौरान कोई कंटेस्टेंट घर से बाहर होता है, तो उसकी बिग बॉस की जर्नी तुरंत खत्म नहीं होगी। उसे दोबारा गेम में लौटने का एक और मौका मिल सकता है। यानी इस सीजन में एविक्शन के बाद भी कंटेस्टेंट्स के लिए वापसी का रास्ता खुला रहेगा।
सलमान खान भी प्रीमियर के लिए तैयार
हर सीजन की तरह इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर की शूटिंग शुरू कर दी है। शो के सेट से उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। अब फैंस को इंतजार है कि आखिर इस सीजन में कौन-कौन से सितारे बिग बॉस के घर में कदम रखते हैं और ‘वरदान’ वाला नया ट्विस्ट गेम को किस तरह बदलता है। फिलहाल दो नामों की चर्चा तेज है, जबकि बाकी संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर सस्पेंस बरकरार है।

