कौन हैं वो तीन किलर जिन्हें एमपी से हायर कर मेघालय ले गई थी सोनम रघुवंशी? मिस्ट्री वीमेन अभी भी गायब

punjabkesari.in Monday, Jun 09, 2025 - 11:51 AM (IST)

नारी डेस्क: मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा अपडेट दिया है। पुलिस ने राजा की पत्नी सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस हत्याकांड में शामिल तीन और आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है। ये तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में एक और आरोपी की तलाश कर रही है।

सोनम ने खुद दिया था फोन, परिवार ने पुलिस को सूचना दी

पुलिस के अनुसार, सोनम ने खुद अपने घर पर फोन करके अपनी जानकारी दी थी। इसके बाद सोनम के परिवार वालों ने इंदौर पुलिस को तुरंत सूचना दी। इस फोन कॉल के बाद पुलिस ने गाजीपुर में सोनम को गिरफ्तार कर लिया।

PunjabKesari

मेघालय के डीजीपी आई नोंनगरंग ने साफ तौर पर बताया है कि सोनम और तीन अन्य लोगों को राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक ये चारों ही इस कांड में सीधे शामिल हैं।

ये भी पढ़े: 'मेरी बेटी बेगुनाह है, मेघालय पुलिस फंसा रही', राजा मर्डर केस में सोनम की गिरफ्तारी पर बोले पिता?

तीन और आरोपियों को भी किया गिरफ्तार

पहले मावलाखियात के एक टूरिस्ट गाइड ने बताया था कि 23 मई को राजा और सोनम के साथ तीन अनजान पुरुष भी थे। इस बयान के बाद मामले में नया मोड़ आया। राजा की लाश एक गहरी खाई में मिली थी लेकिन सोनम इस दौरान लापता थी। अब पुलिस ने सोनम के साथ तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक राजा ने अपने तीन दोस्तों विशाल सिंह, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को एक योजना के तहत काम के लिए तैयार किया था। ये सभी गुवाहाटी गए थे। जब सोनम और राजा शिलांग पहुंचे तो ये तीनों भी वहां आ गए।

PunjabKesari

सोनम ने राजा को डबल डेकर इलाके में ले जाकर हत्या करवाई। बताया जा रहा है कि सोनम, राजा और उसके दोस्तों ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी।

सोनम लापता रहने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी

कई दिनों तक सोनम लापता रहने के बाद पुलिस ने आखिरकार उसे पकड़ लिया। इस मामले में मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने भी ट्वीट कर पुलिस की कामयाबी की तारीफ की है। पुलिस ने बताया कि तीनों हमलावर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। सोनम ने सरेंडर कर दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसके पकड़े जाने के लिए अभियान चला रही है। अभी तक पुलिस ने इन आरोपियों के नाम और पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

सोनम-राजा के साथ तीन लोग मावलाखियात में दिखे

मावलाखियात के गाइड अल्बर्ट पडे ने बताया कि 23 मई को सुबह करीब 10 बजे उन्होंने राजा और सोनम को तीन अन्य पुरुषों के साथ देखा था। वे सभी नोंग्रियात से मावलखियात तक 3000 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ रहे थे। गाइड ने कहा कि उसने जोड़े को पहले भी देखा था और पहचान लिया था। हालांकि, गाइड को इन तीन पुरुषों की बात समझ नहीं आई क्योंकि वे हिंदी में बोल रहे थे और वह केवल खासी व अंग्रेजी जानता है।

PunjabKesari

23 मई को सभी लापता हुए थे

23 मई को राजा, सोनम और उनके साथ तीन पुरुषों के लापता होने की सूचना मिली थी। फिर 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला। तब से सोनम की तलाश जारी थी।

अब सोनम और उसके तीन साथियों की गिरफ्तारी से पुलिस को इस मामले में कई नए सबूत मिलने की उम्मीद है। पुलिस जांच कर रही है कि राजा की हत्या क्यों की गई और इसमें सोनम और उसके साथियों की क्या भूमिका थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static