व्हाइट को बनाएं अपना स्टाइल, आप भी ट्राई करें कुर्ते के ये डिजाइन्स

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2017 - 04:14 PM (IST)

अब गर्मियों कम होने जा रही है। बॉलीवुड डीवाज हो या साधारण लड़कियां इन दिनों व्हाइट को ज्यादा अहमियत दे रही है। गर्मी में ज्यादातर लड़कियां हल्के रंग के कपड़ों के साथ ही अपने आप को ज्यादा कम्फर्टेबल समझती है। इसके लिए व्हाइट अच्छा ऑप्शन है। व्हाइट एक ऐसा हल्का रंग है जिसे ज्यादातर लड़कियां पसंद करती है। इन दिनों व्हाइट कलर की ड्रैसेज काफी ट्रैंड में है। अगर आप चाहते तो मर्कीट से भी व्हाइट प्लेन कुर्ते खरीद सकती है।

इसके अलावा आप खुद भी किसी व्हाइट प्लेन कपड़े के साथ कई डिजाइन्स में कुर्ते बनवाकर पहन सकती है और अपना स्टाइल स्टेटमेंट बना सकती है। हम आपको व्हाइट कुर्ते के कुछ डिजाइन्स बताएं, जिनसे आईडिया आप भी ले सकती है। इनको आप किसी भी कलर की सलवार, प्लाजो, विग्ड पैंट, जींस अन्य आदि के साथ ट्राई कर सकती है। 

 

साइ़ड कट कुर्ती
आप व्हाइट कपड़े से इस तरह की साइड कट कुर्ती बनवाकर उसपर एम्बॉयडरी करवा सकती है। फिर उसे लैगिंग या डैनिम के साथ ट्राई कर सकती है। इस कुर्ती को कॉलेज या आउटिंग के दौरान वियर कर सकती है। 

हाई-लो वी-नेक कुर्ता
आप डैनिम के साथ इस तरह का व्हाइट कुर्ता भी ट्राई कर सकती है। यह मॉडर्न टच कुर्ता आपको काफी स्टाइलिश लुक देगा। 

कॉलर स्टाइल कुर्ता
आप टी शर्ट की तरह कॉलर स्टाइल कुर्ता भी वियर कर सकती है और इसके साथ ब्लैट ट्राई कर सकती है। 

अनारकली स्टाइल कुर्ता
आप अनारकली स्टाइल का व्हाइट कुर्ता बनवा सकती है। इसको प्लाजो के साथ पहन सकती है। यह कॉलेज और ऑफिस वुमन के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। 

 

Punjab Kesari