White Discharge की प्रॉब्लम हो हलके में ना लें, कैल्शियम भी हो जाएगा कम

punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2022 - 12:09 PM (IST)

ऐसी बहुत सी हैल्थ प्रॉब्लम्स हैं जो सिर्फ महिलाओं को होती है, उन्हीं में से एक है व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या। जिन्हें हम ल्यूकोरिया , सफेद पानी,  श्वेत प्रदर के नाम से भी जानते हैं। जिन महिलाओं को सफेद पानी की समस्या रहती है उनके शरीर में कमजोरी होने लगती है इसलिए इसे हलके में नहीं लेना चाहिए। वैसे तो पीरियड्स होने से कुछ दिनों पहले और बाद में डिस्चार्ज होना आम माना जाता है क्योंकि बाद में ये अपने आप सही हो जाता है लेकिन अगर ये समस्या ज्यादा लंबे समय तक बनी रहे तो महिला के शरीर में कैल्शियम व अन्य जरूरी तत्वों की कमी होने लगती है।

चलिए आज हम आपको इस रोग के कारण और पीछा छुड़वाने के कुछ कारगर उपाय बताते हैं। उसके लिए वीडियो को शुरू से अंत तक पूरा देखें  क्योंकि कुछ घरेलू उपचार इस रोग को जड़ से खत्म कर देते हैं। सबसे पहले जानिए कि किन महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या होती है।

PunjabKesari

जो वेजाइना की साफ-सफाई नहीं रखतीं
पौष्टिक आहार नहीं खाती
बहुत अधिक तनाव लेती हैं
बीमार पुरुष के साथ संबंध रखने, बार-बार गर्भपात होने, जिन्हें खून की कमी रहती हैं या अन्य किसी इंफेक्शन के चलते।

व्हाइट डिस्चार्ज होने पर महिला की कमर में दर्द रहता है, चक्कर थकान और कमजोरी महसूस होती है, प्राइवेट पार्ट से बदबू आने और खुजली की समस्या होने लगती है। कब्ज और सिरदर्द रहता है।

अब जानिए कि रोग को जड़ से खत्म कैसे करना है?

सबसे पहले तो अपनी डाइट हैल्दी रखें जिसमें हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक, नट्स और दालें आदि शामिल हो। पानी की मात्रा भी ज्यादा लें। अगर खून की कमी है तो आयरन भरपूर आहार खाएं, जैसे पालक,साग, अनार, गाजर, चुकंदर जिससे खून बनता है।

PunjabKesari

योनि की सफाई रखें खासकर पीरियड्स के दिनों में ज्यादा। हल्के गुनगुने पानी से इसे साफ करें और कॉटन की पैंटी पहनें। अनसेफ सेक्स करने से बचें। इससे और भी कई इंफेक्शन से बचाव रहता है। ज्यादा देर तक यूरिन को रोके ना रखें।

कुछ घरेलू नुस्खे जो तुरंत आराम देंगे

1. इस समस्या से जूझ रही महिलाएं 1 केला, भूने हुए चने गुड़ के साथ खाएं। आप गुड़-चने के मिक्स पाउडर को गर्म दूध और देसी घी में मिलाकर भी खा सकती हैं।

PunjabKesari

2. चावल का मांड पीना शुरू कर दें। दिन में 1 बार एक गिलास के अनुमान से चावल का मांड पीएं। लगातार ऐसा करें आपको फर्क दिखेगा।

 

3. रात को 1 बड़े गिलास पानी में 3 से 4 सूखें अंजीर भिगो दें फिर अगली सुबह पानी को हल्का गुनगुना करके पीएं और अंजीर भी चबाकर खा लें।

 

4. जामुन की छाल का चूर्ण बनाकर दिन में 3-4 बार पानी के साथ लें।

 

5. एक गिलास में 1 चम्मच मेथी दाना डालकर उबालें। गर्म होने पर पानी को छान लें और ठंडा करके पीएं।  

PunjabKesari

6. आंवले के पाउडर में शहद मिलाकर खाएं। आप चाहें तो एक गिलास पानी में 1 चम्मच आंवले का पाउडर उबालें और आधार रह जाए तो इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पीएं।

 

इन सब देसी नुस्खों में आप कोई एक नुस्खा भी करें । एक हफ्ते में आपको फर्क नजर आएगा। अगर समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है और डिस्चार्ज का रंग भी बदला है तो डाक्टरी जांच करवा लें।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static