घर में रखा है गंगाजल तो जरुर ध्यान में रखें ये 6 बातें

punjabkesari.in Monday, Aug 12, 2019 - 03:05 PM (IST)

शास्त्रों में गंगा जल को पवित्र दर्जा प्राप्त है। गंगा नदी में स्नान के बाद लोग खुद को भाग्यशाली मानते हैं। घर की सुख-शांति के लिए कई लोग इसे घर में रखना भी शुभ मानते हैं। मगर कई लोगों को इसे घर में रखने का सही तरीका मालूम नहीं होता। अगर आप भी इस बात से अंजान हैं तो चलिए आपको बताते हैं घर में गंगा जल रखने के सही तरीके...

तांबे की बोतल

गंगा जल हमेशा तांबे, चांदी या शीशे के बोतल में रखें। कई लोग प्लास्टिक की बोतन में गंगा जल रखते हैं। प्लास्टिक की बोतल कई बेकार चीजों को रिसाइकल करके तैयार की जाती हैं। ऐसे में प्लास्टिक की बोतल में गंगा जल रखने से जल का अपमान माना जाता है।

PunjabKesari,nari

रोशनी वाला स्थान

गंगा जल हमेशा रोशन जगह पर रखें। घर के मंदिर में गंगा जल रखना सबसे पवित्र माना जाता है। कोशिश करें जल को उस स्थान पर रखें जहां पर सूर्य की किरण सबसे पहले पड़ती है।

चीजों से परहेज

जिस घर में गंगा जल हो वहां नॉनवेज और शराब जैसी चीजें नहीं होनी चाहिए। कम से कम जिस कमरे में गंगाजल रखा हो उस कमरे में नॉनवेज और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।

साफ-सफाई

गंगाजल वाले स्‍थान की साफ-सफाई का बहुत जरुरी है। गंगाजल बहुत पूजनीय होता है और जिसकी वजह से इसके आसपास गंदगी नहीं होनी चाहिए।

PunjabKesari,nari

गंगाजल का इस्‍तेमाल

गंगाजल का इस्‍तेमाल करने से पहले हाथों को जरूर साफ करें। हाथों के साथ-साथ आपके कपड़े भी स्वच्छ और धुले हुए होने चाहिए।

घर में गंगा जला का छिड़काव

घर में गंगाजल का छिड़काव सुबह उठकर तुलसी पूजन के बाद जरुर करें। इससे घर में चारों तरफ पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static