बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ चुके हैं Honey Singh, अचानक हो गए थे इंडस्ट्री से गायब

punjabkesari.in Tuesday, Mar 15, 2022 - 03:04 PM (IST)

पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर, रैपर और सिंगर YO-YO हनी सिंह आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज वह उस मुकाम पर हैं, जहां उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं। हनी सिंह करीब 13 साल से इंडस्ट्री में है। बहुत कम लोग जानते हैं कि हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। अपने इतने लंबे करियर में उन्होंने कई हिट दिए। आज भी लाखों लोग उनके रैप के दीवाने हैं लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। एक समय ऐसा भी था जब वो बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार हो गए थे।

बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार हो गए थे हनी सिंह

इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपने एक इंटरव्यू में किया था। अपने 'डार्क फेज' के बारे में बोलते हुए हनी सिंह ने बताया था, "वो बहुत बुरा दौर था। बहुत सारे लोग मुझसे ईर्ष्या करते थे कि इतना छोटा लड़का इतना कुछ कैसे हासिल कर सकता है। मैं धीरे-धीरे शराबी बन गया। मैं अधिक काम करता था, मुझे नींद नहीं आती थी और धीरे-धीरे यह बीमारी और विकराल होती गई। मुझे यह महसूस करने में लगभग 4 महीने लग गए कि कुछ गलत हो रहा था।"

PunjabKesari

2 साल तक रहे इंडस्ट्री से दूर

आगे उन्होंने कहा, "यह एक 'डार्क फेज' था और मुझे नहीं लगता कि इसे छिपाना चाहिए। मेरे सभी भाइयों और बहनों के लिए मेरा यही संदेश है कि इसे मत छिपाओ। लोग मुझसे पूछते थे कि मैं 2 साल से कहां रहा और मुझे लगा कि अपने प्रशंसकों को अपने बारे में बताना जरूरी है - मैं उस अस्वस्थ था लेकिन अब मैं बेहतर हूं"।

शराब के आदि हो गए थे हनी सिंह

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस बीमारी से निकलने में उनकी काफी मदद की। चूंकि हनी शराब की लत की शिकार हो गए थे इसलिए डॉक्टरों को उनका इलाज करने में काफी दिक्कत आई। उन्हें दवाएं सूट नहीं करती थी। उन्होंने कई डॉक्टर व दवाएं बदली। इसकी वजह से वो फ्रस्ट्रेशन के शिकार बनते जा रहे थे लेकिन फिर डॉक्टरों की एक टीम ने अपनी बीमारी को पकड़कर सही इलाज शुरू किया और उसके बाद वह ठीक होकर इंडस्ट्री में लौटे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static