WHD: तपती गर्मी में कैसे करें बच्चों की केयर

punjabkesari.in Saturday, Apr 07, 2018 - 03:22 PM (IST)

गर्मी में ऐसे रखें सेहत का ध्यान : गर्मियां शुरू होते ही बच्चों को कई परेशानियां आपको घेर लेती है। गर्मी के मौसम में बच्चों को बीमारी लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में बच्चे की सही देख-रेख बहुत जरूरी है। इस मौसम में बच्चे बड़े आसानी से बुखार, डिहाइड्रेशन, फूड पॉइजनिंग, घमौरियां और लू की चपेट में आ जाते है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि गर्मी के मौसम में आप किस तरह अपने बच्चे को सुरक्षित रख सकते हैं। तो चलिए जानते है गर्मी के मौसम में बच्चों को सुरक्षित रखने के कुछ टिप्स।

1. शिशु का ख्याल
गर्मियों में शिशु को कॉटन नैपी ही पहनाएं। डिस्पोजेबल नैपी से बच्चों को स्किन रैशेज हो सकती है और इसमें उन्हें गर्मी भी लगती है। कॉटन नैपी से बच्चे को आराम मिलता है और उन्हें स्किन रैशेज का खतरा भी नहीं रहता।

PunjabKesari

2. कपड़े का खास ख्याल
गर्मियों में बच्चों को घमौरियों और स्किन रैशेज से बचाने के लिए कॉटन के कपड़े पहनाएं। घर से बाहर जाते समय में भी उन्हें फुल लॉन्ग स्लीव वाले कपड़े पहनाएं।
 

3. बच्चे को हाइड्रेटेड रखें
बच्चों को डिहाइड्रेशन बचाने के लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा तरल चीजें दें। इसके लिए आप उन्हें गन्ने का रस या फूट जूस दे सकते हैं। इन्हें वह आराम से पी भी लेंगे और उन्हें डिहाइड्रेशन भी नहीं होगा।
 

4. वाटर प्ले गेम्स खिलाएं
गर्मी से राहत दिलाने के लिए आप बच्चों के साथ वॉटर प्ले गेम्स भी खेल सकते हैं। इससे बच्चे एंजॉय भी कर लेंगे और उन्हें गर्मी से राहत भी मिल जाएगी।

PunjabKesari

5. बाहर के खाने से बनाएं दूरी
गर्मियों में जितना हो सकें बच्चों को घर का खाना दें। गर्मियों में बाहर की चीजें खाने से बच्चों को फूड पॉइजनिंग, कब्ज, खट्टी डकार और पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए उन्हें बाहर के खाने से दूर ही रखें तो अच्छा है।
 

6. मौसमी फल खिलाएं
बच्चों को खाने के लिए मौसमी फल और सब्जियां जैसे- तरबूज, खरबूज, खीरा, केला, सेब, अनार, आम और लीची आदि खिलाएं। इसके अलावा उन्हें खाने के लिए सिर्फ ताजा भोजन ही दें।
 

7. लू की समस्या
गर्मियों में चलने वाली गर्म हवाओं के कारण बच्चे लू की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में आप  रोजाना आम पन्ना पीलाएं। इससे बच्चों के शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है और वह लू से भी बचे रहते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static