क्या होगा करीना के दूसरे बेटे का नाम? हर Star Kid के नाम का है खास मतलब

punjabkesari.in Tuesday, Feb 23, 2021 - 01:30 PM (IST)

करीना कपूर खान और सैफ अली खान हाल ही में दूसरे बेटे के पिता बने हैं। फैंस करीना के सेकेंड बेबी के लिए काफी एक्साइटिड थे। बीते रविवार को करीना कपूर दूसरे बेटे की मां बनी हैं। अब ऐसे में फैंस को इसी बात का इंतजार है कि करीना के दूसरे बच्चे का नाम क्या होगा। हालांकि कुछ लोगों ने तो सैफ और करीना को इस बात पर ट्रोल किया और कहा कि दूसरे बच्चे का नाम ओरंगजेब होगा। वहीं दूसरे स्टारकिड्स की बात करें तो हर एक स्टार ने अपने बच्चे के नाम बेहद खास रखा है। तो चलिए आपको इन नामों के खूबसूरत मतलब बताते हैं। 

PunjabKesari

1. पहले आपको बेबो के पहले बेटे तैमूर के नाम का अर्थ बताते हैं

बता दें जब करीना ने तैमूर का नामकरण किया था तो उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। तैमूर नाम का अर्थ है फौलाद से बना हुआ। यानि कि फौलादी। हालांकि अब तैमूर के नन्हे भाई का नाम जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटिड है।

2. कपिल और गिन्नी की बेटी का नाम 

कपिल की बेटी का नाम अनायरा है। अनायरा नाम को हिंदू धर्म में काफी खास माना जाता है। दरअसल इस नाम का अर्थ है मां दुर्गा का रूप। जो देवी लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। अगर आप की बेटी का नाम भी अ अक्षर से निकला है तो आप अपनी नन्ही परी का नाम  अनायरा रख सकते हैं। 

3. हार्दिक और नताशा के बेटे का नाम 

PunjabKesari

हार्दिक पांड्या के बेटे का नाम काफी अलग है। आप ने शायद ही किसी बच्चे का नाम अगस्तया सुना होगा। लेकिन इस नाम का बेहद खास अर्थ है। दरअसल अगस्तया एक ऋषि थे। अगस्तया को संत का दर्जा दिया गया था। 

4. शिल्पा और राज की बेटी समीशा 

इन दिनों शिल्पा शेट्टी से ज्यादा सोशल मीडिया पर उनकी बेटी छाई हुई है। आपको बता दें कि शिल्पा सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। अपनी लाडली का नाम उन्होंने समीशा रखा है। आपने समीक्षा नाम तो सुना होगा लेकिन समीशा नया नाम है। इस नाम के पीछे बेहद खूबसूरत अर्थ छिपा है। समीशा के नाम का अर्थ होता है जो ईश्वर के समान हो। समीशा के नाम में 2 शब्दों को मिलाकर इस नाम का खूबसूरत अर्थ निकलता है। 

5. विराट और अनुष्का की बेटी का नाम 

PunjabKesari

हाल ही में विराट अनुष्का ने बेटी का नामकरण किया था। दोनों ने नन्ही परी का नाम वामिका रखा था। फैंस को इस बारे में पता लगते ही लोगों ने दोनों की जमकर तारीफ भी की थी। दरअसल वामिका नाम का बेहद खास अर्थ है। दरअसल मां दुर्गा के एक स्वरूप का नाम भी वामिका है। र्धनारीश्वर में जो आधा नारी का स्वरूप है वो वामिका कहलाता है। 

6. अभषेक और ऐश्वर्या की बेटी का नाम 

ऐश्वर्या और अभिषेक ने भी अपनी लाडली का बेहद खास नाम रखा है। आराध्या का अर्थ होता है पूजना। अराध्या करना। 

तो ये थे स्टारकिड्स के बेहद खास नाम। अब देखना यह होगा कि करीना अपने दूसरे बेटे का क्या नाम रखती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static