बच्चे के गले में अटक जाए सिक्का, तो तुरंत करें ये उपाय!

punjabkesari.in Tuesday, Aug 29, 2017 - 12:31 PM (IST)

बच्चे बहुत नासमझ और शरारती होते है। उन्हें नहीं पता हाेता कि उनके लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा। शायद यही वजह है कि कई बार वह अनजाने में ही एेसी गलती कर बैठते हैं, जाे उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है। बच्चाें काे काेई भी चीज मुंह में डालने की अादत हाेती है। कई बार वह सिक्का ही मुंह में डालकर निगल लेते हैं। अगर यह उनकी फूड पाइप में फंस जाए, ताे बहुत खतरनाक हाे सकता है। इसलिए अाज हम अापकाे एेसे कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें बच्चे के सिक्का निगलने के दाैरान अा तुरंत करके उसे जाेखिम से बचा सकते हैं।
PunjabKesari
क्या हैं ये उपायः-

- सिक्का निगलने पर बच्चे काे अागे की तरफ झुकाएं। अब सीने को एक हाथ से दबाएं और दूसरे हाथ से उसकी पीठ पर 5 से 6 बार जाेर से थपथपाएं। इस प्रक्रिया काे 2-3 बार दोहराएं। इससे सीने में कफ बनेगा और सिक्का बाहर आ जाएगा।

- बच्चे के पेट के ऊपरी भाग को दोनों हाथों से कसकर पकड़ें और झटके से दबाव डालते रहें। इससे सीने की सांस नीचे की बजाय ऊपर जाएगी और सिक्का बाहर निकल अाएगा।

- सिक्का फंसने पर तेज खासी हाेती है। इसलिए बच्चे को तब तक खांसने काे बोलें जब तक की कफ न बन जाएं। इससे कफ के साथ निगली हुई वस्तु भी बाहर आ जाएगी।

- अगर काफी काेशिश के बाद भी सिक्का नहीं निकल रहा और बच्चा नीला पड़ रहा है,  ताे उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static