सपने में दिख जाए ये जानवर तो समझ लें मिलने वाला है बहुत सारा धन

punjabkesari.in Sunday, Jan 17, 2021 - 03:23 PM (IST)

सोते हुए सपने देखना बहुत आम है लेकिन वास्तु के मुताबिक हर सपने का महत्व अलग महत्व होता है। बात अगर जीव-जन्तु, पशु-पक्षी की करें तो स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यह काफी शुभ होता है। हालांकि सपने में कुछ जानवरों का दिखना अशुभ भी माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि सपने में दिखे जानवर देते हैं किस बात का संकेत...

सपने में गाय दिखना

माना जाता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है इसलिए सपने में इनका दिखना काफी शुभ होता है। वहीं, मान्यता है कि सपने में गाय को दूध देते हुए देखना घर में समृद्धि लाता है। इसके अलावा चितकबरी गाय दिखना धन लाभ का संकेत होता है।

PunjabKesari

ऐश्वर्य बढ़ाएगा हाथी स्वप्न

अगर सपने में हाथ दिख जाए तो समझ लें कि समृद्धि और ऐश्वर्य बढ़ने वाला है। ऐसे में आप महालक्ष्मी के मंदिर में एक हाथी की प्रतिमा अर्पित करें।

उल्लू का दिखना शुभ

उल्लू का सपने में दिखना इस बात का संकेत है कि आपको धन मिलने वाला है। ऐसे में आप माता लक्ष्मी को लाल रंग का वस्त्र अर्पित करें।

मां लक्ष्मी के आगमन की सूचक मछली

शास्त्रों में मछली को मां लक्ष्मी के आगमन का सूचक माना गया है। ऐसे में अगर सपने में मछली दिखे तो समझ लें कि आप पर उनकी कृपा बरसने वाली है।

काला सांप या कुत्ता

कुत्ते का सपना दिखे तो समझ लें कि आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होने वाली है। वहीं काला सांप दिखे तो आपका यश और पद-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

हिरन और शेर दिख जाए तो...

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में हिरन देखना किसी लंबी यात्रा पर जाने का संकेत देता है। वहीं, शेर सपने में आए तो समझ लें कि आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे।

PunjabKesari

छिपकली

सफलता की सूचक छिपकली दिख जाए तो समझ लें कि आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। साथ ही कर्ज जैसी समस्याओं से भी मुक्ति मिलने वाली है।

खरगोश दिखे तो...

सपने में खरगोश दिखने का मतलब है कि आप वैवाहिक रिश्ते में बंध सकते हैं। साथ ही यह रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ने का संकेत भी देता है।

स्वप्न में ऊंट को देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में ऊंट को देखना शारीरिक कष्टों की पूर्व सूचना देता है। ऐसे में आपको आने वाले समय में शारीरिक कष्ट हो सकते हैं।

सपनें में चीटियां दिखना

सपने में कम चीटियां दिखना अच्छा और ज्यादा चीटियां दिखना किसी परेशानी का संकेत होता है। ऐसे में उन्हें गुड़ या शक्कर खिलाने से घर में गुडलक आएगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static