शादी को लेकर लड़के के मन में उठते हैं ये सवाल..

punjabkesari.in Monday, Feb 27, 2017 - 05:06 PM (IST)

रिलेशनशिप : शादी का बंधन दो अजनबियों को मिलाता है। शादी को लेकर दुल्हन के मन में हजारों डर होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है शादी को लेकर दुल्हे के मन में भी काफी सवाल उठते रहते हैं। जिन्हें वह किसी से शेयर भी नहीं करता और अंदर ही अंदर मानसिक तौर पर परेशान रहता है।


1. लड़की मेरे लिए सही है
यदि शादी अरेंज हो रही है तो दुल्हें के मन में बार-बार यह सवाल आते रहते है कि ये लड़की मेरे लिए सही है या नहीं। ये मेरे घर को सही ढंग से चला पाएगी या नहीं। ये मेरे साथ पूरा तालमेल बिठा कर चल पाएगी।


2.क्या मैं हैंडसम लग रहा हूं? 
शादी में सिर्फ दुल्हन कि सुंदरता को ही नहीं बल्कि लड़कों की सुंदरता को भी परखा जाता है। दोनों की सुंदरता को तोला जाता है कि दोनों में से कौन सुन्दर लग रहा है।इसी बात को लेकर लड़के को चिंता लगी रहती है कि कहीं वह कुछ कम न लग रहा हो।


3. घर की जिम्मेदारी 
शादी से पहले लड़के की इनकम के बारे में पूछा जाता हैै। कहा जाता है की लड़का ठीक ठाक कमा लेता है न, हमारी लड़की को खुश रखेगा। इतने सारे सवाल लड़के का मानसिक संतुलन बिगाड़ देते है, जिससे लड़का इस सोच मे पड़ जाता है कि वह विवाह के बाद सारी जिम्मेदारी अच्छे से उठा लेगा।


4. क्या वह मेरे परिवार के साथ एडजस्‍ट हो पाएगी? 
सास और बहू के रिश्ते पर तो शुरू से ही काफी कुछ कहा जाता है। एेसे में मां पहले से ही अपने बेटे को कहने लग जाती है कि तू शादी के बाद बदल मत जाना। जिससे दुल्हा काफी मानसिक दबाब में घिर जाता है कि कहीं शादी के बाद इन दोंनों की नौंक झौंक में फंस न जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static