"ये भक्तों को बेवकूफ बनाते हैं..." संत- बाबाओं को लेकर ये क्या बाेल गए शेखर सुमन

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 06:18 PM (IST)

नारी डेस्क:  एक्टर शेखर सुमन जो अपने नए चैट शो से चर्चा में हैं, दिन-ब-दिन और बेबाक होते जा रहे हैं। इस बार एक्टर ने खुद को भगवान बताने वाले बाबाओं पर निशाना साधा और कहा कि हर कुछ सालों में एक नया बाबा सामने आता है, और लोग पूरी जानकारी के साथ उनके पास जाते हैं और खुद को बेवकूफ बनने देते हैं। एक्टर ने हाल ही में रिलीज़ हुए स्ट्रीमिंग शो 'द पिरामिड स्कीम' के प्रमोशन के दौरान रणवीर शौरी, श्रेयांश पांडे और परमवीर चीमा के साथ IANS से ​​बात की।
 

यह भी पढ़ें:  बीमारियों से बचना है तो  Office  के तेज AC  से बनाओ दूरी
 

शेखर ने IANS से ​​कहा- "संत, बाबा जी फकीर  सभी नहीं लेकिन कई लोगों को बेवकूफ बनाते हैं, उन्हें अंधभक्त बना देते हैं। बाद में वे पकड़े जाते हैं जेल जाते हैं। फिर भी बाबाओं की कोई कमी नहीं है। नए बाबा पैदा हो रहे हैं, नए भक्त पैदा हो रहे हैं वे हर दिन बेवकूफ बन रहे हैं।" इसके बाद उन्होंने एक बाबा और उनके भक्त की कहानी सुनाई, जिसमें भक्त ने बाबा को ही ठग लिया। उन्होंने कहा- "तो, एक बाबा थे उनके पास एक भक्त आया। उसने  बाबा मैं आपका बहुत बड़ा भक्त हूं और मैं कई दिनों से आपको फॉलो कर रहा हूं।  आपने मुझे बहुत अच्छा आशीर्वाद दिया है। मैं आपको 25 लाख रुपये देना चाहता हूं।' उसके जाने के बाद बाबा ने अपने भक्तों से कहा- 'वह बहुत अच्छा आदमी था। वह पहली बार मिलने आया और 25 लाख रुपये दे गया' दूसरी बार वह आया तो उसने 50 लाख रुपये दिए। तीसरी बार वह आया, तो उसने 1 करोड़ रुपये दिए
 

यह भी पढ़ें:   कंगना रनौत ने याद किए संघर्ष के दिन, बोली- 'फैशन' के बाद मुझे फिल्में मिलनी हो गई थी बंद
 

 बाबा ने कहा, 'वह बहुत अच्छा इंसान है। उसे बुलाओ मैं उससे बात करना चाहता हूं।' तो बाबा ने उससे पूछा, 'तुम क्या करते हो?'" उन्होंने कहा, 'मेरे पास एक शानदार स्कीम है। और अगर आप इसमें पैसे लगाते हैं, तो महीने के आखिर में वे दोगुने हो जाते हैं। महाराज, मेरे पास बहुत पैसा है। और चूंकि मैं आपका भक्त हूं इसलिए मैं इसे आपको देना चाहता था।' बाबा ने कहा- 'अगर मैं पैसे दूं तो क्या तुम उन्हें दोगुना कर दोगे?' बाबा के पास काले धन का ढेर लगा था। उन्होंने उस आदमी को बुलाया और उसे 500 करोड़ रुपये दे दिए।” एक्टर ने बताया कि वह आदमी पैसे लेकर चला गया और कभी वापस नहीं आया।  बाबा पुलिस के पास भी नहीं जा सकते थे क्योंकि वह काला धन था। तो ऐसी स्कीमें, अलग-अलग स्तरों पर, हर तरह की स्कीमें चल रही हैं। छोटे स्तर पर, आप गांवों में देखेंगे कि ऐसी स्कीमें होती हैं कि आप यह पैसा लगाएँ, तो ऐसा होगं।  'द वायरल फीवर' द्वारा प्रोड्यूस और श्रेयांश पांडे द्वारा बनाई गई 'द पिरामिड स्कीम' को आशीष आर. शुक्ला और श्रेयांश पांडे ने डायरेक्ट किया है। यह सीरीज़ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static