पीरियड्स के बिना भी हो ऐसा ही दर्द तो ये हैं इसके कारण

punjabkesari.in Saturday, Dec 02, 2017 - 12:30 PM (IST)

अनियमित पीरियड्स और डेट मिस होने की समस्या बहुत सी लड़कियों को होती है। कई बार तो लड़कियां इस समस्या को इग्नोर कर देती है लेकिन कई बार यहीं उनके लिए चिंता का विषय बन जाता है। अधिकतर बार तो ऐसा होता है कि पीरियड्स आते ही नहीं लेकिन पेट में पीरियड्स जैसा दर्द होने लगता है। इसके कई कारण हो सकते है, जिन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए। आइए जानते है इन कारणों से बारे में पूरी जानकारी। 

 

1. प्रैग्नेंसी
अगर आपको डेट नहीं आ रही लेकिन पेट में दर्द बिल्कुल पीरियड्स जैसा हो रहा है तो यह प्रैग्नेंसी का संकेत हो सकता है। इस दौरान पेट में ऐंठन और हल्की सी स्पॉटिंग होती है और ब्रैस्ट में सूजन और अकड़ापन आने लगता है। ऐसे में प्रैग्नेंसी टेस्ट जरूर करें।

2. लेट पीरियड
पेट में दर्द होने का कारण पीरियड्स लेट होना है। जिन लड़कियों के पीरियड्स हमेशा अनियमित होते हैं, उन्हें दर्द का सही पता नहीं चल पाता।

3. मेनोपॉज
मेनोपॉज के दौरान मासिक अनियमित हो जाता है, जिस वजह से पेट में ऐंठन और ब्‍लीडिंग जैसा एहसास महसूस हो सकता है क्योंकि शरीर में प्रजनन हार्मोन इस समय अस्थिर हो जाते है। 

4. अस्थानिक गर्भावस्था 
जब भ्रूण फैलोपियन ट्यूब के अंदर पलने लगे तो उसे अस्‍थानिक गर्भावस्‍था कहा जाता है। इस दौरान पेट में पीरियड जैसा ही दर्द होता है। ऐसे में डॉक्टरी सलाह जरूर लें। 

5. ओवेरियन सिस्‍ट
ओवेरियन टिशू के अंदर कुछ ऐसे सिस्‍ट बनने लगते है, जिसने पीरियड जैसा दर्द महसूस होने लगता है। ऐसे में किसी एक्सपर्ट की सलाह लें। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static