चॉकलेट मोदक से करें गणपति जी का स्वागत, बप्पा के साथ- साथ बच्चे भी हो जाएंगे खुश

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2024 - 06:20 PM (IST)

नारी डेस्क: गणेश उत्सव में मोदक का जिक्र ना हो ऐसा ताे हो नहीं सकता। अगर आप भी अपने घर गणपति ला रहे हैं तो  उनका मन पसंद मोदक भोग जरूर चढ़ाएं। ऐसे में चॉकलेट फ्लेवर का मोदक बना सकते हैं जो बप्पा के साथ- साथ बच्चों को भी बेहद पसंद आएगा। तो चलिए जानते हैं चॉकलेट मोदक बनाने की आसान सी रेसिपी 

PunjabKesari

सामग्री 

डॉर्क चॉकलेट - 250 ग्राम
नारियल का बुरादा - 100 ग्राम
बादाम - 2 चम्मच (कटे हुए)
काजू - 2 चम्मच (कटे हुए)
पिस्ता - 2 चम्मच (कटा हुआ)
कंडेस्ड मिल्क - 50 ग्राम
घी - 1 चम्मच 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले डॉर्क चॉकलेट को एक बर्तन में डालकर पिघला लें। 
2. चॉकलेट को पिघलाने के लिए एक पैन में पानी डालकर ऊपर से कटोरी में चॉकलेट डालकर रख दें। 
3. इसके बाद पैन में घी, काजू, बादाम, पिस्ता, नारियल का बुरादा डालकर कुछ देर के लिए भूनें। 
4. फिर इसमें कंडेस्ड मिल्कर मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण बना लें। 
5.  मिश्रण में पिघली हुई चॉकलेट मिलाएं और कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें। 
6. तैयार मिश्रण से लोईयां बनाएं और मोदक वाले सांचे में डालकर दबा दें। 
7. ऐसे ही बचे हुए मिश्रण की लोईयां बनाकर मोदक तैयार कर लें। 
8. आपके चॉकलेट मोदक बनकर तैयार है। बप्पा को इसका भोग लगाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static