विकेंड स्पेशल: मिल्की फ्रूट ड्रिंक

punjabkesari.in Saturday, Feb 20, 2021 - 10:07 AM (IST)

मौसम में बदलाव आने लगा है। ऐसे में अगर आपका मन भी कुछ ठंडा खाने को कर रहा है तो आप मिल्की फ्रूट ड्रिंक पी सकती है। इससे आपको ठंडक मिलने के साथ फ्रेश फील होगा। आप चाहे तो इस विकेंड में पार्टी रखकर इसे मेहमानों को सर्व कर सकती है।

सामग्री-

दूध-1 गिलास
मिक्स फ्रूट्स-2 कप (केला, सेब, अंगूर, पपीता, स्ट्रॉबेरी आदि)
आइस्क्रीम- 2 कप (आप मनपसंद फ्लेवर ले सकते हैं)
बादाम पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
घी- 2 छोटे चम्मच
शक्कर-  2 छोटे चम्मच
बर्फ के टुकड़े-2-3  (क्रश किए हुए)

PunjabKesari

गार्निश के लिए-

मिक्स फ्रूट्स- 2 बड़े चम्मच (कटे हुए)

विधि-

1. पैन में घी गर्म करके उसमें फ्रूट्स भूनें। 
2. इसे आंच से उतार कर ठंडा करें। 
3. अब ब्लेंडर में सारी सामग्री डालकर ब्लेंड करें। 
4. गिलास में बर्फ और दूध-आइस्क्रीम का मिश्रण भरें। 
5. ऊपर से मिक्स फ्रूट्स डालकर सर्व करें। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static