BP चेक करने के लिए अब नहीं उठानी पड़ेगी मशीन, ये डिवाइस पहले ही बजा देगी खतरे की घंटी
punjabkesari.in Monday, Aug 11, 2025 - 11:35 AM (IST)

नारी डेस्क: वैज्ञानिकों ने एक नया पट्टी जैसा पहनने योग्य डिवाइस (wearable monitor) विकसित किया है, जो लगातार ब्लड प्रेशर (BP) की निगरानी करने में सक्षम है। यह डिवाइस बिल्कुल पट्टी की तरह त्वचा पर चिपकाया जा सकता है और रीयल-टाइम में BP को मापता रहेगा। पारंपरिक BP मापने वाले उपकरणों में समय-समय पर माप लेना पड़ता है, लेकिन यह नया डिवाइस दिनभर लगातार और बिना रुकावट डेटा रिकॉर्ड करेगा।
यह भी पढ़ें: डे- केयर में 15 महीने की बच्ची के साथ हुआ जानवरों जैसा बर्ताव
कैसे काम करता है
इसमें सेंसर लगे होते हैं, जो त्वचा के जरिए ब्लड फ्लो और प्रेशर को मापते हैं। यह वायरलेस तरीके से डेटा को स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर भेज सकता है। इससे मरीज के BP में होने वाले अचानक बदलाव का तुरंत पता चल सकेगा। यह तकनीक हॉस्पिटल, घर, स्पोर्ट्स और बुजुर्ग मरीजों की हेल्थ मॉनिटरिंग में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो सकती है।
इस डिवाइस के फायदे
हाई BP या लो BP के मरीजों के लिए यह बेहतर मॉनिटरिंग है। डॉक्टर को लगातार डेटा मिलने से सही समय पर इलाज संभव इमरजेंसी में मरीज की जान बचाने में भी यह मददगार है। ये तकनीक खासतौर पर हार्ट पेशेंट्स, हाई BP वाले मरीज और बुजुर्गों के लिए बेहद उपयोगी है, क्योंकि यह बिना किसी रुकावट के उनकी स्वास्थ्य निगरानी करती है।
यह भी पढ़ें: ट्रैफिक जाम ने ले जी जान, 4 घंटे तक एम्बुलेंस में दर्द से चिखती रही महिला
ब्लड प्रेशर के मरीज इन बातों का जरूर रखें ध्यान
नियमित मॉनिटरिंग करें: हाई BP या लो BP दोनों ही खतरनाक हो सकते हैं। रोज़ाना या डॉक्टर की सलाह के अनुसार BP चेक करते रहें।
लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करें: चक्कर आना, सिर दर्द, सांस फूलना, धुंधला दिखना या सीने में दर्द जैसे संकेतों को हल्के में न लें।
डॉक्टर के अपॉइंटमेंट मिस न करें : दवा बदलने या डोज़ एडजस्ट करने के लिए समय-समय पर डॉक्टर से मिलना ज़रूरी है।
नई तकनीक का लाभ लें : अब ऐसे पहनने योग्य (wearable) डिवाइस आ रहे हैं जो बैंडेज की तरह बांधकर लगातार रियल-टाइम BP मॉनिटर करते हैं, जिससे समय पर खतरे का पता लगाया जा सकता है।