ठंडी-ठंडी तरबूज पॉप्सिकल्स

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2024 - 04:17 PM (IST)

गर्मी के मौसम में तरबूज खाना काफी अच्छा है क्योंकि इसमें पानी काफी मात्रा में होता है जो लोग ज्यादा पानी नहीं पी सकते वह तरबूज जरूर खाएं, लेकिन बच्चे तरबूज खाने से कतराते हैं। ऐसे में उन्हें आप तरबूज वाली पॉप्सिकल बनाकर दे सकते हैं। गर्मी के मौसम में यह हर किसी को पसंद आती है।  चलिए आज आपको घर की ठंडी ठंडी तरबूज पॉप्सिकल्स बनाना ही सिखाते हैं। 

PunjabKesari

तरबूज पॉप्सिकल्स बनाने के लिए सामग्री

तरबूज का लाल भाग- 2 कप

चीनी- 4 चम्मच

नींबू का रस- 1/2

बनाने की विधि

1.सबसे  पहले तरबूज से सारे बीज निकाल लें फिर मिक्सर में तरबूज, चीनी और नींबू का रस मिला लें और अच्छे से ब्लेंड कर लें। 

2.सारे मिश्रण को फिर पॉप्सिकल मोल्ड  (सांचे) में डालें। 

3.अब इस मोल्ड को 8 से 10 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दें। 

4. 8 से 10 घंटे बाद इस हेल्दी पॉप्सिकल को निकाले और बच्चों को सर्व करें। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static