दुनिया के इन देशों में घूमना है बहुत ही सस्ता! (Pix)

punjabkesari.in Sunday, Oct 23, 2016 - 11:07 AM (IST)

जब हम लोग कही घूमने के लिए जाते है तो सबसे पहले वहां के रेस्टोरेंट में जाकर वहां के लजीज खाने का मजा लेते है और साथ ही यह चाहते है कि कम पैसे में सारी जगहों का नजारा लें सकें। अगर आप भी कुछ ऐसे ही चाहते है तो आज हम आपको 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप सिर्फ 70 रूपए में खाना का सकते है और 300 रूपए से कम पैसे में होटल में ठहर सकते है। 

 


1. थाईलैण्ड 

थाईलैण्ड सफेद हाथियों के देश सुंदर होने के साथ-साथ काफी सस्ता भी हैं। थाईलैण्ड में आपको 300 रुपए से भी कम में रहने के लिए रूम मिल जाएगा। 

2. कंबोडिया 

कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर पूरा विश्व में मशहूर है। कंबोडिया में भी आप 300 से 350 रुपए के बीच होटल में लजीज खाना खा सकते हैं। यहां बीयर मात्र 15 से 18 रुपए में मिल जाती है।

3. वियतनाम

वियतनाम भी एक बेहद खूबसूरत देश है। इस देश में आप केवल 60 से 70 रुपए में वियतनामी खाने का लुत्फ उठा सकते हैं और यहां की खूबसूरत वादियों का नजारा लें लकते है। 

4. बुल्गेरिया 

यह दक्षिण-पूर्वी यूरोप का एक सुंदर देश है। अगर आप भी विदेश में घूमना चाहते है तो यह जानकर काफी खुशी होगी कि बुल्गेरिया में खाना और रहना दोनों ही आपके बजट के अंदर बहुत आसानी से आ जाएंगे। 

5. भूटान

भूटान में आप केवल 70 रुपए में बेहद ही लज़ीज डिश का मजा ले सकते हैं। इस देश में रहने के लिए आपको बहुत ही कम रुपए खर्च करने पड़ेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static